Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जब आदमी ने की बकरी से शादी और लड़कियों ने मेढ़क से , ये है दुनिया की अजीबो गरीब शादियां
झारखंड की 18 साल की मांगलिक लड़की ने एक पारंपरिक समारोह में कुत्ते से शादी की। आइए जानते है ऐसी ही अजीबो गरीब शादियों के बारे में-
कल्पना करो कुत्ते के साथ सात फेरे, जानवर के सिंदूर लगाना, म्यूजिक पर डांस करना और पूरे गाँव को शादी का खाना खिलाना। ये एक बॉलीवुड फिल्म की कॉमेडी स्क्रिप्ट लगती है ना! लेकिन ऐसा नहीं है, ऐसा वास्तविकता में भी होता है।
हालही में फिल्म 'फिलौरी’ में देखा था कि कैसे एक युवक मांगलिक होने के वजह से पीपल के पेड़ से शादी करता है लेकिन गलती से उसकी शादी उस पेड़ में रहने वाली एक आत्मा से हो जाती है। ये सिर्फ फिल्मों में देखने में अच्छा लगता है लेकिन हम आज आपको सचमुच में ऐसी शादियों के बारे में बताने जा रहे है जहां इंसानों ने जानवरों से शादियां की है। किसी ने मजबूरी के चलते तो किसी ने अपना प्यार जताने के लिए और ऐसी शादियां न सिर्फ भारत में हुई है बल्कि दुनिया में हुई है।
पौराणिक कहानियों में मानव की जानवर से शादी आम सी बात थी। भगवान हनुमान की माँ अंजनी ने एक वानर से विवाह किया, रामायण में भालू जामवंत की पुत्री ने भगवान कृष्ण से विवाह किया और सर्प राजकुमारी उलूपी ने अर्जुन को शादी का प्रस्ताव दिया था। लेकिन वास्तविकता ये कहानी कुछ अलग थी।

एक किशोरी ने आवारा कुत्ते से शादी की
झारखंड की 18 साल की मांगलिक लड़की ने एक पारंपरिक समारोह में कुत्ते से शादी की। इन सब बातों से अंजान शेरु नाम का कुत्ता मंडप में कार से आता है और मेहमान उसका स्वागत करते हैं। लगभग 70 मेहमानों ने शादी में भाग लिया, ड्रम पर डांस किया और खाने का लुत्फ उठाया।
एक स्थानीय गुरु ने इस लड़की के पेरेंट्स को बताया कि उस पर दुर्भाग्य का साया है, जिससे पूरा परिवार और समुदाय खराब हो सकता है। इसके इलाज का तरीका है मनुष्य से शादी करने से पहले इसे कुत्ते से शादी करनी होगी।

जब आदमी ने की बकरी से शादी और लड़कियों ने मेढ़क से
2007 में, शिवगंगा ज़िले के निवासी 33 साल के सेल्वा कुमार ने एक कुतिया से शादी की। छोटी उम्र में दो कुत्ता-कुत्ती जब संभोग कर रहे थे तो उसने उन्हें पत्थर से मार दिया था। इसके बाद जो हुआ वह अविश्वसनीय है।
सेल्वा के हाथ और अन्य अंगों को लकवा मार गया और उसे एक कान से सुनना बंद हो गया। स्थानीय पुजारी ने इसे ‘कुत्ते का श्राप' बताया। इससे मुक्ति के लिए उसने एक मंदिर में कुत्तिया से शादी की, जहां पूरा समारोह हुआ और कुत्तिया ने साड़ी और फूल भी पहने थे।

लड़की ने कुत्ते से विवाह किया
एक 9 साल की लड़की को पहला दाँत ऊपर के जबड़े में उगा, तो लोगों ने उसे दुर्भाग्यशाली समझा। इसे दुर्भाग्य को दूर करने के लिए उसने कुत्ते से शादी की।

करोड़पति लड़की ने चुना डोलफ़िन को अपना पति
साल 2005 में, ब्रिटिश करोड़पति, शेरॉन टेंडलर ने इज़राइली रिसोर्ट में एक डोलफ़िन से शादी की। इसमें रोमांचित दुल्हन ने बहुत से विजिटर्स के सामने सफ़ेद ड्रेस में डॉक पर वॉक किया। उसने अपनी डोलफ़िन पति के सामने घुटने टेक कर इज़हार किया जो पानी में उसका इंतज़ार कर रहा था।

आदमी ने दिया 75 डॉलर्स का दहेज
2006 में, सूडान का एक आदमी जानवर के साथ सेक्स करता पकड़ा गया ऐसे में उसकी शादी जबरन बकरी से कराई गई और उसने बकरी के मालिक को 75 डॉलर्स का दहेज भी दिया।

जब मेढ़क से हुई शादी
वर्ष 2009 में एक अजीब सी शादी सुनने को मिली, दक्षिण भारत के एक गांव कपल्लीपुदुपेट की सात साल की दो लड़कियों की शादी मेढ़कों से करवा दी गई। इस शादी के पीछे मकसद गांव में फैली अज्ञात बीमारी को रोकना था। इन दोनों लड़कियों को दुल्हनों की तरह सजाया गया था। दोनों की शादी गांव के दो अलग अलग मंदिरों में करवाई गई।

फैशन डिजाइनर करना चाहता था अपनी बिल्ली से शादी करना
जून 2013 में फैशन जगत में तब तहलका मच गया जब 77 वर्षीय फैशन डिजाइनर कार्ल लागेरफेल्ड ने घोषणा करके बताया कि वो अपनी 22 महीनें की बिल्ली से शादी करना चाहते है लेकिन बाद में क्या हुआ इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जब कार्ल घर पर नहीं होते है तो उनकी बिल्ली के लिए स्पेशल मैड है जो उसका ख्याल र खती है।



Click it and Unblock the Notifications
