Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए मरने के बाद कौन चलाता है आपका सोशल मीडिया अकाउंट
आजकल सभी की लाइफ में सोशल मीडिया बहुत जरूरी हो गया है। सोशल मीडिया के ज़रिए आप नए दोस्त बना सकते हैं, अपने विचारों को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और नई चीज़ों के बारे में जान भी सकते हैं।
क्या आप जानते हैं कि आपके मरने के बाद आपके सोशल मीडिया अकाउंट का क्या होता है या उसे कौन चलाता है ?
कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होते हैं और इस सवाल का जवाब भी उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि फेसबुक से लेकर ट्विटर तक को मरने के बाद कौन चलाता है।

फेसबुक
आज सबसे ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल किया जाता है। मृत लोगों के लिए फेसबुक ने कुछ विशेष नियम बनाए हैं। आप चाहें तो इसे हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं या फिर इसे याद के तौर पर रख सकते हैं।
अगर आप इसे याद के तौर पर रखना चाहते हैं तो आपके फेसबुक अकाउंट पर आपके नाम के ठीक बाद ‘रिमेंबर' का ऑप्शन दिखाई देगा।
इसके अलावा आपको फेसबुक को एक लीगल कॉन्ट्रैक्ट भी भेजना होगा जिसमें आपको बताना होगा कि आपकी मृत्यु के बाद कौन आपका अकाउंट हैंडल करेगा। एक बार मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद फेसबुक कॉन्ट्रैक्ट में दिए एग आपके निर्देशों का पालन करना शुरु कर देगा।

यूट्यूब
इसमें भी यूज़र को भविष्य में अपने अकाउंट को हैंडल करने की सुविधा दी जाती है। ये सुविधा यूट्यूब पर वीडियोज़ के ज़रिए लाखों-करोड़ों कमाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको यूट्यूब को एक लीगल कॉन्ट्रैक्ट भेजना होगा जिसमें आपको बताना होगा कि आपकी मृत्यु के बाद कौन आपका अकाउंट हैंडल करेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यूट्यूब एक समय की अवधि तक अकाउंट को इस्तेमाल ना किए जाने पर उसे बंद कर देगा।

इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम की पॉलिसी काफी हद तक फेसबुक से मिलती है। आपके अकाउंट को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है या फिर उसे याद के तौर पर रखा जा सकता है। लेकिन इसका निर्णय आप नहीं ले सकते। जो व्यक्ति आपके मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ इंस्टाग्राम को इसकी सूचना देगा वही इस बात का निर्णय भी लेगा।

ट्विटर
ट्विटर पर मरने के बाद अकाउंट चलाने की कोई पॉलिसी नहीं है लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य ट्विटर से आपके अकाउंट को डिलीट करने की रिरक्वेस्ट भेज सकता है। आपके किसी वेरिफाइड फैमिली मेंबर की रिक्वेस्ट पर आपकी पोस्ट, तस्वीरें और अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा। इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।

Quora
पिछले कुछ सालों में Quora भी सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर हो गया है। इस प्लेटफॉर्म पर आपकी रिक्वेस्ट पर आपके अकाउंट को मेमोरियल पेज में बदले जाने की पॉलिसी है। इसके लिए आपको उस शख्स का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि सोशल मीडिया अकाउंट के यूज़र नेम का क्या होता है ?
ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सभी प्लेटफॉर्म का एक यूज़र नेम होता है। लिंकेडिन और फेसबुक पर कोई और आपके यूज़र नेम के लिए क्लेम कर सकता है जबकि बाकी सोशन मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर और गूगल आपका यूज़र नेम किसी और के साथ शेयर नहीं करता है।

मरने के बाद कितने समय तक अकाउंट एक्टिव रहता है ?
फेसबुक पर तब तक अकाउंट एक्टिव रहता है जब तक उसे आपकी मृत्यु की सूचना कोई ना दे। लिंकेडिन पर भी मृत्यु की सूचना पहुंचने ही अकाउंट बंद हो जाता है। पिनट्रस्ट अकाउंट को कभी बंद नहीं किया जा सकता है जबकि ट्विटर अकाउंट को 6 महीने बाद बंद हो जाता है। कंपनी को आपकी मृत्यु के बारे में बताने के बाद आपका गूगल का अकाउंट बंद हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
