Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस गांव की औरतें अापस में ही कर लेती हैं शादी, क्या शारीरिक संबंध भी बनाती हैं?
इस समुदाय में महिलाएं एक दूसरे से शादी करती हैं, तंजानियन जनजाति जहां महिलाएं एक दूसरे से करती है शादी, एक ऐसी जनजाति जहां महिलाएं करती है आपस में शादी।
यह दुनिया विविध संस्कृतियों से भरी हुई है, यही संस्कृतियां और विचित्र रिवाज किसी भी जगह या फिर जनजाति की पहचान बनते हैं। इस पृथ्वी के कोने-कोने में विचित्रता की कोई कमी नहीं है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे बेहद अजीब जनजातीय रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगी।
साथ ही आप यह सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे कि एक जनजाति जो हमारे हिसाब से हमारे तथाकथित सभ्य समाज का हिस्सा नहीं बन सकती है उनकी सोच भी हमसे कई गुना आगे है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, तंजानिया की एक जनजाति का एक अजब रिवाज है जिसके चलते एक महिला दूसरी महिला से शादी करती है। इस जनजाति के लोग पितृसत्ता को हटाने की एवज में ऐसा करते हैं।

नॉदर्न तंजानिया के जनजाति की महिलाएं
जो महिलाएं उतरी तंजानिया के नयामोंगो गांव के कुरिया जनजाति से जुड़ी होती है। सामान्यता वो एक दूसरे से शादी करती है।

एक स्थानीय परंपरा
एक महिला का दूसरी महिला से शादी करना यह एक स्थानीय परंपरा के अंतर्गत होता है। जिसे न्यूंबा न्योभू कहा जाता है। जिसका मतलब है महिलाओं का घर। इसके बाद ये महिलाएं उन बच्चों का पालन करती हैं जो उनकी पहली शादी (जो एक मर्द के साथ हुई थी) के बाद पैदा हुए थे। इस जनजाति की महिलाएं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए किसी मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं।

वे विवाहित जोड़े की तरह रहतीं हैं
शादी के बाद दोनो महिलाएं एक शादीशुदा जोड़े की तरह रहतीं हैं, लेकिन शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करतीं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि इनका एक-दूसरे के प्रति सिर्फ मानसिक जुड़ाव हो या फिर शायद इसलिए कि वे समलैंगिक होने की अवधारणा से अनजान हों।

युवा पत्नियों के पास विकल्प होता है
जो महिलाएं युवा हैं उनके पास किसी भी मर्द को अपना साथी चुनने की आजादी होती है। ताकि, वो बच्चे को जन्म दे सके। बच्चा पैदा होने के बाद पुरुष अपने पिता के अधिकारों को त्यागते हैं, जिसके बाद वो महिला किसी दूसरी महिला से शादी कर उस बच्चे को पालती है।

लेकिन क्यों करती हैं महिलाएं समलैंगिक शादी ?
इस परंपरा का वास्तविक उद्देश्य इस जनजाति की महिलाओं को उनकी संपत्ति रखने के लिए सक्षम करना है। जिन महिलाओं के बच्चा नहीं है या फिर जो विधवा है उनके पास अपनी संपत्ति रखने का अधिकार नहीं है। इसलिए, एक और महिला से शादी करने से उन्हें अपनी संपत्ति मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
