Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
महिला दिवस विशेष: पादरी का दावा है कि महिलाएं पुरुषों को उत्तेजित करती हैं
यह भारत के किसी जगह की सच्ची घटना है। इसमें एक पादरी अपने अनुयाइयों को भाषण दे रहे हैं और बता रहे हैं कि महिलाएं मोहक और कामोत्तेजक लगकर पुरुषों को लुभाती हैं! देखो ये बुरी सोच वाले पादरी महिलाओं के बारे में क्या कह रहे हैं। आर्टिकल में जिस विडियो का लिंक दिया गया है वो मलयालम में है, और यह उसका अनुवाद किया हुआ वर्जन है।
एक ओर जहां पूरी दुनिया नए गृहों की खोज में महिलाओं का हाथ होने पर उनकी प्रशंसा करते हुये नहीं थक रही वहीं इस पादरी जैसे निराशावादी लोग इस सब को खराब कर रहे हैं!! इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और इसे एक 'असम्मानीय इंसान' कहने पर हमें माफ करें। यह उसके भाषण का अनुवाद किया हुआ संस्करण है, जो एक अग्रणी वेबसाइट में छपा हुआ है।

अनुवाद के अनुसार...
वह ये कह रहा है... "जब मैं किसी चर्च में प्रार्थना करने जाता हूँ, खास तौर पर पवित्र मास में, जब मैं कुछ महिलाओं को मेरे सामने देखता हूँ तो लगता है कि मुझे यहाँ से चले जाना चाहिए। मुझे महसूस होता है कि ऐसी महिलाओं को लात मारकर चर्च से बाहर निकाल देना चाहिए।"

फोटो सौजन्य
"वे जींस, ट्राउजर, शर्ट और टी-शर्ट पहनती हैं और हाथों में मोबाइल रखती हैं। यहाँ तक कि वे अपने बाल भी नहीं बांधती। वे लोगों का ध्यान पाने के लिए ऐसा करती हैं। मैं नहीं जानता ऐसी "चीजें" चर्च में क्यों आती हैं।

वह महिलाओं को ये पूछने का दुस्साहस भी करता है...
वह महिलाओं से प्रश्न पूछता है, "क्या कैथोलिक चर्च आपको ये सब पहनने की अनुमति देती है? ठीक है, चर्च को दूर रखते हैं। क्या पवित्र बाइबिल आपको इसकी अनुमति देती हैं?"

ये केवल वो ही जानता है!
वो ये भी बता रहा है कि बाइबिक कहती है, "पुरुषों को महिलाओं के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, महिलाओं को पुरुषों के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हो तो आप ईश्वर को नाराज करते हो। क्या ईश्वर आपको इस काम के लिए माफ करेगा और चर्च में आप उसके खिलाफ काम करोगे मानो कि आप अपनी माँ से ज्यादा समर्पित हो?"

उसका दावा है...
"बहुत से लड़के प्रार्थना के बाद मेरे पास आते हैं और कहते हैं, 'जब हम चर्च के बाहर जाते हैं तो महिलाओं को अर्ध-नग्न कपड़े पहने देखते हैं। इससे हम उत्तेजित होते हैं और पाप में गिरते हैं।' बाइबिल के छंद में कहा गया है, 'जो भी आपको पाप करने के लिए भड़काता है उसके शरीर के पत्थर बांधकर समुद्र में डुबो देना चाहिए।' यदि आप पुरुषों को उत्तेजित करती हो तो, आप पापी हो।

उसकी महिलाओं को सलाह...
उसके अनुसार, "महिलाओं के लिए सबसे सही पोशाक 'चूड़ीदार' है, लेकिन इन दिनों उनके अंदर सैतान आ गाया है इससे उन्होने दुपट्टा भी जैसे छोड़ दिया है। वे बिना शॉल के ही बाहर निकलती हैं।"
नीचे इस भाषण का विडियो देखो
इसको पढ़ने के बाद, यह स्पष्ट दिखता है कि ऐसे संकुचित सोच वाले लोग अभी भी हमारे समाज में हैं और उन्हें सही तरह सिखाने की आवश्यकता है कि एक महिला का इज्जत कैसे दी जाती है।
नीचे दिये गए कमेन्ट बॉक्स में अपने विचार या कमेन्ट लिखें।



Click it and Unblock the Notifications
