Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
तुगलकी फरमान : इस देश में महिलाएं नहीं जा सकती है बाहर, पुरुष का साथ होना जरूरी है
इक्कीसवीं सदी में आने के बावजूद आए दिन हमें कोई ना कोई ऐसी घटना के बारे में पता चलता रहता है जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। एक ओर जहां महिलाओं को पुरुषों के बराबर जगह देने की बात की जाती है तो वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जहां महिलाओं को आज भी पुरुषों की मनमुताबिक रहना पड़ता है। पूर्वी देश लीबिया में औरतों के बाहर निकलने को लेकर एक तुगलकी फरमान सुनाया गया है जिसमें औरतों को अकेले बाहर निकलने पर रोक लगाने की बात कही गई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों आया ये तुगलकी फरमान....

देश को दुश्मनों से बचाने कि लिए लगाया गया नियम
दरअसल यह फरमान लीबिया में स्थित त्रिपोली के मुख्य मिलिट्री अधिकारी अब्दुल रजेक-अल-नधौरी ने जारी किया है। अब्दुल ने इस फरमान को देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनाया। उनका कहना है कि औरतों को देश से बाहर जाने के लिए उनके साथ एक पुरुष भी होना चाहिए क्यूंकि अगर महिलाएं अकेले सफर करती हैं तो उनका इस्तेमाल देश के दुश्मन खूफिया एंजेसियों के द्वारा किया जाता है।

60 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए होगी पाबंदी
अब्दुल ने कहा कि ये हर तरह कि यात्रा चाहे वायु यात्रा हो या जल या थल यात्रा, किसी भी तरह की यात्रा के लिए महिलाओं के साथ एक पुरुष का होना आवश्यक है। हालांकि ये नियम तभी मान्य होगा जब औरतें देश के बाहर जा रही हो, अपने देश में वो अकेले कहीं भी जा सकता हैं। एक टीवी इंटरव्युव के दौरान अब्दुल ने कहा कि ये नियम केवल 60 साल से कम आयु की महिलाओं के लिए है।



Click it and Unblock the Notifications
