Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, जहां स्टूडेंट्स को दी जाती है प्रेक्टिकल नॉलेज
ऑस्ट्रिया के विएना में दुनिया का पहला इंटरनेशनल सेक्स स्कूल खोला गया है। इस स्कूल का दावा है कि वह अपने छात्रों को बेहतर और कुशल प्रेमी बनना सीखाएंगे।
ऑस्ट्रिया के विएना में दुनिया का पहला इंटरनेशनल सेक्स स्कूल खोला गया है। इस स्कूल का दावा है कि वह अपने छात्रों को बेहतर और कुशल प्रेमी बनना सीखाएंगे। हालांकि इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए छात्रों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
हालांकि ऑस्ट्रिया में इस स्कूल को लेकर पहले से ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं, लोगों का मानना है कि ये स्कूल सेक्स एजुकेशन के नाम पर सेक्स बेच रहा हैं।
आइए जानते हैं इस स्कूल के बारे में आखिर यहां सेक्स के नाम पर क्या पढ़ाया जाएगा।

16 वर्ष की आयु से ज्यादा वाले
इस स्कूल में एक सत्र के लिए प्रत्येक छात्र को 1400 पौंड यानी 1 लाख 15 हजार की फीस देनी होगी। स्वीडन की रहने वाली और इस सेक्स स्कूल की हेड मिस्ट्रेस यल्वा मारिया थॉम्पसन का कहना है कि जिसकी उम्र 16 साल से ज्यादा है, वो कोई भी यहां भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

प्रेक्टिकल पर दिया जाएगा ज्यादा ध्यान
उनके मुताबिक यह दुनिया का पहला स्कूल होगा जहां छात्रों को एक कुशल प्रेमी बनना सिखाया जाएगा। इस स्कूल में थ्योरी से ज्यादा प्रेक्टिकल पर ध्यान दिया जाएगा। छात्र छात्राओं को एक ही हॉस्टल में रखा जाएगा ताकि वो अपना होमवर्क का अभ्यास कर सकें।
उन्होंने बताया, इस स्कूल में यौन क्रिया का उपयुक्त सेक्सुअल पॉजीशन, प्रेरणा तकनीक, स्पर्श, शारीरिक विशेषताएं के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। कोर्स खत्म करने के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

नग्न प्रदर्शनी के लिए जानी जाती है ये हेड मिस्ट्रेस
थॉम्पसन को उनके कला प्रदर्शनियों के लिए जाना जाता है। उन्होने एक प्रदर्शनी में नग्न महिलाओं के विभिन्न मुद्राओं में सौ पुतलें लगाए थे। इस सेक्स स्कूल के प्रवक्ता मेलोडी कर्श ने कहा,"हमें यक़ीन है कि ये स्कूल पूरी तरह सफ़ल होगा।

भड़काऊ टीवी विज्ञापन का कर रहे हैं विरोध
हालांकि ऑस्ट्रिया में इस स्कूल के खिलाफ़ विरोध शुरु हो चुका है। इस स्कूल के ‘भड़काऊ'टीवी विज्ञापनों को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।
सोशल मीडिया पर भी
सोशल मीडिया पर लोग इस स्कूल के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाले एक व्यक्ति ने कहा,"सेक्स स्कूल खोलने के इस विचार को काफ़ी रोचक तरीके़ से पेश किया गया है लेकिन ये सेक्स ही बेच रहे है।"



Click it and Unblock the Notifications
