Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
70 लाख की कार से ये शख्स उठवा रहा है गली मोहल्ले का कूड़ा
ब्रांडेड लग्जरी कार का शौक किसे नहीं होता है। अपने सोशल स्टेट्स को मैंटेन करने के लिए लोग ब्रांडेड महंगी कार खरीदना पसंद करते है खासकर लड़के तो लग्जरी कार के दिवाने होते है। लग्जरी कार से पार्टी और लॉन्ग ड्राइव पर जाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन आपने किसी को लग्जरी कार से कचरा बीनते हुए देखा है। सुनकर सोच रहें होंगे कि कचरा उठाना वो भी लग्जरी कार से! जी हां भोपाल के एक युवा ने अपनी लग्जरी कार से शहरभर का कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया है।
पूरे देश में स्वच्छता को गम्भीर मुद्दा मानते हुए पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं भोपाल के एक शख्स ने इस अभियान की गम्भीरता को समझते हुए एक यूनिक उदाहरण पेश किया है। भोपाल के डॉक्टर अभिनीत गुप्ता ने अपनी 70 लाख रूपए की कार से शहर का कचड़ा उठाकर इस कैंपेन में अपना योगदान दिया। उनकी इस पहल से हर कोई आश्चर्य में है।

पेशे से डॉक्टर से डॉक्टर अभिनीत गुप्ता स्किन क्लिनिक के ओनर हैं। उन्होंने ये लग्जरी गाड़ी वेलेन्टाइन डे पर पापा को गिफ्ट की थी। अभिनीत नेबताया कि इस महंगी कार से कचरा फेंकने का उनका उद्देश्य केवल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। लेकिन उन्होंने भी नहीं सोचा होगी कि अभिनीत उस कार को इस तरह प्रयोग करेंगे।
पिता ने भी किया बेटे को सर्पोट
शहर की साफ सफाई को लेकर बहुत ही चिंतित रहते है। वे खुद जहां भी मौका मिलता है सफाई करते हैं और उनकी फैमिली भी उन्हें इस काम में सपोर्ट करती है। इस कैंपने में पिता ने भी बेटे का हौसला बढ़ाया।
अवेयरनेस फैलाने के लिए
भोपाल नगर निगम के द्वारा सफाई अभियान के तहत अपनी कार के पीछे एक ट्रॉली अटैच कर शहर के चूनाभट्टी जैसी ऐसी कई जगहों से कचरा इकट्ठा किया, जहां बहुत ही ज्यादा कूड़ा करकट के ढेर लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके शायद वे लोगों में शहर के प्रति स्वच्छता को लेकर एक अवेयरनेस पैदा कर सकें।
ताकि लोग हो आकर्षित
उन्होंने बताया कि पिता को यूनिक चीजें रखने का शौक है। इसलिए वे अपने पिता को ऐसी कार देना चाहते थे, जिसे लोग मुड़-मुड़कर देखें। डॉ. अभिनीत के पिता के पास काफी पुरानी चीजें भी रखी हुई हैं। इसलिए लोगों में अवेयरनेस फैलाने के लिए उन्होंने ये रास्ता चुना।



Click it and Unblock the Notifications
