Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
क्या है ये बिकिनी एयरलाइंस? जिसके भारत में सर्विस शुरु करने से पहले हो रहे है चर्चे...
हर एयरलाइंस की एयरहोस्टेस और उनकी यूनिफॉर्म न सिर्फ एयरलाइंस की पहचान होती है बल्कि एयर ट्रेवल करने वालों के बीच आकर्षण का केंद्र होता हैं। यहां तक की कुछ एयरलाइंस की एयरहोस्टेज की यूनिफॉर्म तो उन देश की संस्कृति की परिचायक होती हैं।
लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ एयरलाइंस मार्केटिंग स्टेट्रर्जी के तहत एयर हॉस्टेज की ऐसी ड्रेस डिजाइन करवाते है, ताकि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को विमान यात्रा के लिए अट्रेक्ट किया जा सकें।
ऐसी ही एक एयरलाइसं है 'बिकिनी एयरलाइंस' जो इन दिनों जल्द ही इंडिया में अपनी सर्विस शुरु करने की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में इस कंपनी ने यह घोषणा की हैं कि वो जुलाई-अगस्त में अपनी सेवाएं शुरु कर सकता हैं।

एयरलाइन का ड्रेस कोड
एयरलाइन की एयरहोस्टेस का ड्रेस कोड बिकिनी कम्पनी की सीईओ 'Nguyen Thi Phuong Thao' ने चुना है। बता दें कि वे वियतनाम की पहली बिलियन एयर महिला हैं। हाल ही में ये एयरलाइन फुटबॉल टीम के वेलकम में एयरहोस्टेस को लांजरी पहनाने के लिए चर्चा रही थी।

विवादास्पद एयरलाइन
एयरलाइन दुनिया की सबसे विवादास्पद एयरलाइनों में से एक है, क्योंकि, कुछ देश बिकनी होस्टेस की इस कॉन्सेप्ट के खिलाफ हैं और हो सकता है कि भारत में भी आगे चलकर इस एयरलाइंस का विरोध हो।

बिकिनी एयरहॉस्टेज का कैलेंडर फोटोशूट
ये एयरलाइन हर साल अपनी बिकिनी एयरहॉस्टेज का कैलेंडर शूट भी करवाता हैं। दुनियाभर की आला टॉप मॉडल्स और एयरलाइंस की एयरहॉस्टेज का ऑडिशन लेकर इस एनुअल कैलेंडर में उन्हें जगह दी जाती हैं। जैसे किंगफिशर का कैलेंडर शूट, जिसके लिए देशभर से मॉडल्स ऑडिशन देकर इस कैलेंडर में अपनी जगह बनाती हैं।

बिकिनी परेड से सलेक्शन
इस एयरलाइंस की एयरहॉस्टेज का सलेक्शन उसकी क्वालीफिकेशन, ग्रूमिंग और पर्सनेलिटी के अलावा बिकिनी परेड के आधार पर की जाती हैं।

फ्लाइट में करा चुका है फैशन शो
ये लॉ बजट एयरलाइन ने एक बार उड़ान के दौरान फैशन शो का आयोजन किया था। जिसमें स्विमिंग सूट पहने हुए मॉडल ने पार्टीसिपेट किया था। जिसके वजह से ये एयरलाइन खूब हाईलाइट में आया था। लेकिन उड़ान के दौरान हवाई नियमों को ताक में रखकर इस फैशन शो को आयोजित करने की वजह से इस एयरलाइन पर जुर्माना भी लगाया गया था।

लॉ कॉस्ट कैरियर
इस एयर लांइस को 2016 में शीर्ष 500 ब्रांडों में से सर्वश्रेष्ट एशिया का बेस्ट लो कॉस्ट कैरियर का खिताब भी मिल चुका हैं।



Click it and Unblock the Notifications
