Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वीडियो में देखें कैसी फरार्टेदार पंजाबी बोल रही है ये चीनी लड़की
विदेश यात्रा के दौरान हम सबसे ज्यादा जिसे याद करते हैं वो है हमारी देसी चीजें। अपने देश के खाने से लेकर भाषा तक हमें याद आती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पंजाबी शख्स अचानक से फर्राटेदार पंजाबी बोलने वाली चीनी लड़की से मिला।
इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले 43 वर्षीय ऋषिवंत सिंह रंधावा इस चीनी लड़की की पंजाबी से इतने इंप्रेस हुए कि उसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। ऋषि ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस चीनी लड़की से पंजाबी भाषा में बात करते हुए वीडियो पोस्ट की है।

जब ये वीडियो वायरल हुई तो लिम इसे देखकर हैरान रह गईं क्योंकि सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा था और कुछ ही समय में ये वीडियो दुनियाभर में वायरल हो गई। लोगों को लिम का पंजाबी बोलने का तरीका इतना पसंद आया कि अब तो उसे इंटरव्यू के कॉल तक आने लगे हैं।
एक रेस्टोरेंट में रंधावा चाय पीने गए थे। वहीं पर लिम से उनकी मुलाकात हुई और उन्हें लिम का पंजाबी बोलने का एक्सेंट बहुत अनोखा और अलग लगा इसलिए उन्होंने लिम की पंजाबी बोलते हुए वीडियो बना ली।
लिम से बात करते हुए ऋषि ने उससे ये भी पूछ लिया कि उसे इतनी अच्छी पंजाबी बोलनी कैसे आती है। लिम ने बताया कि उसका एक पंजाबी दोस्त है जिससे वो पांच साल से बात कर रही है, उसी से उसने पंजाबी बोलना सीखा है।
बातचीत के दौरान ऋषि ने उससे ये भी पूछा कि क्या वो आगे चलकर किसी पंजाबी आदमी से शादी करना चाहेगी? इसके जवाब में लिम ने कहा कि इसके लिए तो हमें इंतजार करना पड़ेगा।
ऋषिवंत ने मज़ाक में उस लड़की का नंबर अपने पंजाबी दोस्त के लिए मांग डाला। लिम ने इसका हंसते हुए जवाब दिया – नहीं, पंजाबी बहुत गड़बड़ करते हैं। आपको ये वीडियो कैसा लगा? अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में हमसे शेयर जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
