Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस आदमी ने दुश्मनी निकालने के लिए प्रतिद्वंदी के सूप में कर दिया पेशाब, CCTV में हुआ रिकॉर्ड
आजकल प्रोफेशन स्तर पर प्रतिद्वंद्विता और प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। अब लोग ईर्ष्या और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में अजीब चीजें भी करने से नहीं कतरा रहे हैं। चीन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के लेवल को नीचे ले जाता है। इस मामले को जानने के बाद लोग भी हैरान हैं कि किसी के बिजनेस को बर्बाद करने के लिये उसका प्रतिस्पर्धी इतनी घटिया हरकत कर सकता है। चीन के स्थानीय मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेस्तरां मालिक तब हैरान रह गया जब उसे सूप में एक ईर्ष्यालु प्रतिद्वंद्वी का पेशाब देखा! हां, आपने सही पढ़ा है!
सुनने में अजीब लग रहा है ना लेकिन यह सच है। आर्टिकल के आखिर में एक वीडियो भी मौजूद है, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि यह सच है, लेकिन निश्चित ही सुनने में इतना अजीब लग रहा है तो वीडियो देखने के बाद आपको और भी अजीब महसूस होगा। इस वीडियो में आपको एक ईर्ष्यालु व्यक्ति पेशाब कर उसे भोजन में मिलाते दिखेगा।

प्रतिद्वंद्विता के एक अलग ही स्तर का ये मामला चीन का है। हाइकू में, जो चीन के दक्षिणी हेनान प्रांत की राजधानी है, एक डोंगबेई नूडल की दुकान के मालिक ने प्रतिद्वंद्विता का एक अजीब स्तर महसूस किया।
रेस्तरां के मालिक ने दावा किया कि कुछ समय से उसे बीफ के स्टॉक में एक अजीब सी गंध आ रही थी। यह पता लगाने के लिये कि क्या गलत हो रहा है, उसने अपने रेस्तरां के अंदर एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। इसके बाद उसने जो देखा वो उस पर विश्वास नहीं कर पा रहा था!
रिपोर्ट के मुताबिक, जब उसने सीसीटीवी के फुटेज को देखा तो रेस्तरां मालिक को अपनी जिंदगी में सबसे बड़ा झटका लगा। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पास के ही दूसरे डोंगबेई रेस्तरां के मालिक ने एक बर्तन लिया और फिर चुपचाप उसमें पेशाब कर दिया, जबकि वह फिर से दूसरे कंटेनर के अंदर कुछ डाल रहा था। इसके बाद व्यक्ति को चम्मच से बर्तन में मिलाते हुए भी देखा गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से यह सब देखा जा सकता है।
ऐसा क्यो किया?
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उस व्यक्ति ने खुलासा किया कि उसने ईर्ष्या की वजह से ऐसा किया है, क्योंकि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर सका कि उसके पड़ोस के रेस्तरां में बहुत अच्छी बिक्री हो रही है। और सूप में पेशाब कर वो एक तरह से बदला ले रहा था और रेस्तरां की बिक्री को प्रभावित करना चाहता था। लेकिन यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सच्चाई का पता चल गया।
खैर, अगर आप वीडियो देखकर यह जान सकते हैं कि किस तरह उस व्यक्ति ने चुपचाप सूप में पेशाब मिलाकर दूसरे रेस्तरां के मालिक के व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई।
इस घटना के बारे में आप क्या सोचते हैं? नीचे दिए गये कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बताएं। ऐसी ही अजीब और वायरल घटनाओं के बारे में जानने के लिये हमारे सेक्शन में जा कर चेक करें।



Click it and Unblock the Notifications
