Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
प्रिया वारियर से लेकर पाकिस्तानी चायवाला.. जब इंटरनेट पर रातोरात फेमस हुए ये 8 लोग

बचपन से लेकर बड़े होने तक हम सब लोग सेलिब्रेटिज की तरह फेमस होने के सपने देखते आए हैं। ऑटोग्राफ से लेकर फोटोग्राफ तक हर किसी का मशहूर होने के लिए बहुत से ख्वाब देखें है और पापड़ भी बेले हैं। लेकिन चंद सालों में सोशल मीडिया काफी हद तक लोगों के जीवन में शुमार हो गया है, और इस सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातों रात स्टार भी बना दिया है।
चाहे वो इंडिया का ताजा ताजा क्रश प्रिया वारियर हो या इस्लामाबाद का हॉट चायवाला। आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे है जो अनजाने में सही लेकिन सोशल मीडिया की वजह से स्टार बन गए।

प्रिया वारियर
पिछले 24 घंटों में एक लड़की ने पूरे इंडिया को अपना दीवाना बना रखा है। तीखे नैन-नक्श वाली इस लड़की की कातिलाना अदाएं इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये लड़की कौन है जिस पर पूरे इंडिया का यूथ मर मिटा है। 26 सेकंड के छोटे से वीडियो में दिख रही इस लड़की का नाम है प्रिया प्रकाश वारियर। 18 साल की प्रिया मॉडल और एक्ट्रेस हैं। प्रिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है यह उनकी डेब्यू फिल्म 'उरु अदार लव' का गाना है। गाने के बोल ‘Manikya Malaraya Poovi' हैं।

साइमा हुसैन मीर
जब शाहरुख खान रईस मूवी को प्रमोट कर रहे थे तो उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक फोटोशेयर की थी। जिसमें उन्होंने सिम्बोसिस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ एक सेल्फी लेकर शेयर की थी। उसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया में तहलका मचाने लगी। इस सेल्फी को देखने वाले इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में एक ही सवाल किया, 'शाहरुख छोड़ो, ये बताओ कि ये नीली आंखों वाली खूबसूरत लड़की कौन है?' शाहरुख की इस सेल्फी में ऑलिव ग्रीन टॉप पहने और हाथ में पानी की बोतल लिए एक लड़की नजर आ रही है। इस लड़की की खूबसूरती ने तस्वीर का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सेल्फी में मौजूद ये लड़की इंटरनेट की नई सनसनी बन गई थी।

अरशद खान
पाकिस्तान का ये नीली आंखों वाला हॉट चायवाला के नाम से मशहूर हुआ अरशद तो आपको याद ही होगा ना। एक स्थानीय फोटोग्राफर ने उसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी, इसके बाद सोशल मीडिया में अपने आंखों और लुक की वजह से खूब वाहवाही बटोरी थी। इसके बाद अरशद को कई मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे थे।

नेपाली तरकारी वाली
इंटरनेट पर इस खूबसूरत लड़की का फोटो अचानक से वायरल होने लगा जिसे लोग "नेपाली तरकारीवाली" कहकर बुलाने लगे। एक स्थानीय फोटोग्राफर ने इस लड़की की फोटो शेयर की देखते ही देखते यह लड़की इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में छा गई थी।

डॉक्टर माइकल
डॉक्टर माइकल वाराश्वकी को दुनिया का सबसे हेंडसम डॉक्टर कहा जाता है। बहुत सारी लड़कियां माइकल को प्रपोज कर चुकी हैं। माइकल अट्रेक्टिव होने के साथ ही उनका स्टाइल बहुत डेसिंग है। अपनी पर्सनेलिटी और स्टाइल की वजह से माइकल इंटरनेट पर किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। इसके अलावा वो मिस यूनिवर्स 2016 पिया वुर्ट्जवच के साथ डेटिंग करने की वजह से भी चर्चाओं में बने रहते हैं ।

उमर बोरकान अल गाला
दुबई के पेशे से फोटोग्राफर, एक्टर और मॉडल 25 साल के उमर बोरकान अल गाला को यह नहीं पता था कि खूबसूरत होना भी उनके लिए एक गुनाह हो सकता है, उनकी खूबसूरती के वजह से उन्हें सऊदी अरब ने देश निकाला दे दिया था। दरअसल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उमर की खूबसूरती देख 48 घंटे में उनके पास 8 लाख लड़कियों के सोशल मीडिया में फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद सऊदी अरब की सरकार ने यह तर्क देते हुए उमर को देश निकाला दे दिया कि उनकी खूबसूरती की वजह से लाखों महिलाओं का ध्यान भंग हो रहा है।

मधुरा हनी
लंदन ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल में लाल शर्ट और ब्लू जींस में एक अनजान चेहरे ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हर किसी ने इस फोटो में दिख रही इस लड़की को "फोटोबॉम्ब गर्ल" कहा। बाद में मालूम चला कि इस लड़की का नाम मधुरा हनी है, ये फोटो वायरल होते है सब आश्चर्य में थे कि ऑलोम्पिक में बिना अनुमति के इंडियन टीम के साथ कोई अज्ञात कैसे भाग ले सकता है?

रेहान मुनीर
पाकिस्तानी मूल डॉक्टर रेहान मुनीर ऑनलाइन रहने के लिए ठिकाना ढूंढते हुए कब इंटरनेट पर हॉट पर्सनेलिटी बन गए। उन्हें भी मालूम नहीं चला अब वो दुनिया के मॉस्ट हैंडसम डॉक्टर की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। न्यूयॉर्क में मेडिकल प्रेक्टिस कर रहे 26 वर्ष के रेहान मुनीर ने सोशल मीडिया पर एक किराए के फर्निश रुम के लिए पोस्ट किया तो देखते ही देखते ही कई लड़किया उनको अपना दिल दे बैठी। और एक के बाद एक उनके उस पोस्ट पर उनकी तारीफ करने के साथ ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने लगी।



Click it and Unblock the Notifications
