Latest Updates
-
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी
फ्रेंडशिप डे 2018, इन गिफ्ट्स से दोस्तों को कराएं अपनेपन का अहसास
दोस्ती का रिश्ता बहुत खास और अनमोल होता है। दोस्ती के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अगस्त के पहले रविवार को चुना गया है। जी हां, इस बार फ्रेंडशिप डे 5 अगस्त, 2018 को मनाया जा रहा है।
इस दिन दोस्त एक-दूसरे से मिलते हैं और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं। कुछ लोग वीकएंड पर घूमने का प्लान बनाते हैं तो कुछ घर पर ही दोस्तों के साथ खाने का मज़ा लेते हैं। अपने दोस्तों को इस फ्रेंडशिप डे पर कुछ अलग तोहफा दें।

आइए जानते हैं कि आप अपनी जिंदगी में इन खास लोगों को क्या गिफ्ट दे सकते हैं जो उनकी ही तरह कुछ हटकर हो।
प्लांट पॉट
आज हर कोई तनाव में रहता है। एक छोटा सा पौधा तुरंत चेहरे पर मुस्कान ना सकता है। अपने आसपास पौधों को रखने से वर्कस्पेस साफ और तरोताजा रह पाता है।
पैन या पेंसिल होल्डर
एक मग पर अपने दोस्तों की यादों को टेबल पर रखने से चेहरे की मुस्कान कभी गायब नहीं होती है और बिजी होने के बाद भी दोस्तों की याद दिल में रहती है।
मैटल एसेसरीज़
एक बैंड जिस पर कोई बात या मैसेज लिखा हो या फिर मैटल के डैंगलर्स भी आप अपनी दोस्त को दे सकते हैं। इसे वो अपने ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। गर्लफ्रेंड के लिए भी ये गिफ्ट बढिया है।
स्लिंग और बम बैग
अगर आपके दोस्त को वर्कआउट करना बहुत पसंद है तो उन्हें बम या स्लिंग बैग की जरूरत पड़ती ही होगी।
मैगजीन रैक
कुछ लोगों को घर को सजाना बहुत पसंद होता है और अगर आपके दोस्त उन्हीं में से एक हैं तो आप उन्हें मैगजीन रैक भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनका घर गंदा भी नहीं होगा।
सिरेमिक जार
डिनर टेबल या किचन काउंटर पर पेस्टल सिरेमिक जार बहुत सुंदर लगेगा। इसमें आप कॉफी, कुकीज़, कैंडीज़ आदि रख सकते हैं।
गिफ्ट वाउचर
अगर आप अब भी गिफ्ट को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो हमारे पास इसका भी हल है। अपने दोस्त को उसके पसंदीदा स्टोर, कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट या जिम की मेंबरशिप या ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के वाउचर दें।
आपको ये गिफ्ट आइडियाज़ कैसे लगे और इनके अलावा और क्या अलग सी चीज़ें आप तोहफे में दे सकते हैं, नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
