Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Shocking: हल्द्वानी में एक महिला ने पुरुष बन रचाई दो शादियां, चार साल बाद खुला राज
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक ऐसा मामला समाने आया है जिसे सुनकर हो सकता है कि आपके भी पैरो तले जमीन खिसक जाएं। ये मामला अपने आप में अनोखा मामला है दरअसल एक युवती ने खुद को पुरुष बताकर एक नहीं बल्कि दो महिलाओं से शादी की। उसने दोनों पत्नियों के साथ पति-पत्नी के संबंध भी बनाए पर फिर भी इस राज का खुलासा नहीं हुआ।
इस राज का खुलासा तब हुआ जब पहली पत्नी को अपने कथित पति की दूसरी शादी होने की बात मालूम चली। दहेज का मामला दर्ज कराने के बाद जब पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया, तब ये मामला उजागर हुआ।
आइए जानते है इस अनोखी शादी और मामले के बारे में।

क्या है इस राज़ के पीछे का सच
14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के धामपुर, जिला बिजनौर निवासी कथित युवक कृष्णा सेन से हुई थी। दोनों हल्द्वानी में किराये के मकान में रहने लगे। इसी दौरान सीएफएल फैक्ट्री लगाने की बात कहकर कृष्णा ने महिला से अलग-अलग किस्तों में आठ लाख रुपये ले लिए। वर्ष 2016 में महिला को कथित पति के दूसरी महिला से भी शादी करने का पता चला।

जब किया मुकादमा
तब पहली पत्नी ने छह अक्टूबर 2017 को ने अपने कथित पति पर रुपये ठगने के साथ ही दहेज में पांच लाख रुपये मांगने, दूसरी शादी करने और उसका विरोध करने पर धमकी देकर मारपीट करने के आरोप में मारपीट व दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से काठगोदाम थाना पुलिस आरोपी कथित पति को तलाश रही थी। बीती रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती पर वह टूट गया। जब उसने सच बताया तो सबके चेहरे की हवाईयां छूट गई। उसने कहा कि वह पुरुष है ही नहीं तो शादी कैसे कर सकता है।

दस्तावेज भी पुरुष के नाम से
कृष्णा सेन उर्फ स्वीटी सैन ने पुरुष बनकर दो महिलाओं से शादी करने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में युवती के महिलाओं संग ठगी का मामला सामने आया है।युवती ने अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पैन कार्ड समेत तमाम दस्तावेज भी पुरुष के नाम से बना रखे हैं। पुलिस ने इन दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया है।

खुद को लड़का सा दिखाती थी..
पुलिस के अनुसार कृष्णा का राज इतने दिन तक इसलिए नहीं खुला क्योंकि उसने अपनी पत्नियों को न तो कभी अपना शरीर छूने दिया और न ही उनके सामने कभी कपड़े बदले। खुद को पुरुष दिखाने के चलते वह शराब और सिगरेट पीती और बाइक में घूमती।

लड़के के नाम पर बनाई फैक आईडी
स्वीटी सेन उर्फ कृष्णा सेन ने फेसबुक पर 2013 से ही अपना एक अकाउंट बनाया हुआ था। जिसमें वो लड़कों की तरह फोटो पोस्ट करके डाला करता था। इसके अलावा वो लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए सेक्सी चैट भी किया करता था।

मेडिकल परीक्षण से हुआ खुलासा
महिला अस्पताल में पुलिस की ओर से उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इसकी वैधानिक पुष्टि भी हो गई। पुलिस अब हैरत में थी कि जिन महिलाओं से इसने शादी की वह इतने दिनों तक यह बात जान क्यों नहीं पाईं। जबकि पीड़ित पत्नी ने भी कथित पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात भी स्वीकारी गई।

सेक्स टॉय से करता था पत्नियों को खुश
जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह कमरे में पत्नी के साथ होने पर अंधेरा कर देता था। उसने एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से सेक्स खिलौने मंगाए थे।उसने अंधेरे में सेक्स खिलौनों से शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने अब आरोपी कृष्णा सेन को जालसाजी व महिलाओं के यौन उत्पीडऩ के मामले में जेल भेजा है।



Click it and Unblock the Notifications
