Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
छह घंटे जामिया मिलिया की वेबसाइट रही हैक, Twitter पर लोगों ने ली खूब मौज
बीते रात मंगलवार को देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया की यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। http://jmi.ac.in/ को सोमवार देर रात किसी हैकर ने हैक कर लिया। हैक होने के बाद वेबसाइट का मेन पेज काला हो गया। लेकिन हैकर ने होम पेज पर 'Happy Birthday Pooja' एक मैसेज लिख दिया। जहां एक ओर यूनिवर्सिटी के प्रशासन में वेबसाइट हैक होते ही हड़कंप मच गया, वहीं दूसरी ओर Twitter पर ट्वीट करके लोगों ने खूब मौज ली।
माना जा रहा है कि ये किसी आशिक हैकर की कारस्तानी थी। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए वेबसाइट को फिर से दुरुस्त कर दिया है।

लेकिन सभी जगह इस मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।
सिर्फ एक लाइन का मैसेज
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक होने के बाद पेज काला होने के साथ उस पर काफी देर तक एक मैसेज लिखा रहा। मैसेज में लिखा था 'Happy Birthday Pooja'। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया, कि इस मामले को उनका आईटी विभाग देख रहा है। लेकिन तब तक इस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।
Twitter पर ली लोगों ने मौज
यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी लगातार वेबसाइट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। अब इस हैकर को लेकर तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसे 'टैक्निकल आशिक' बता रहा है तो कोई 'मजनू'। बहुत लोगों ने इसे डिजिटल इश्क भी करार दे दिया। कई लोगों ने तो स्क्रीन शॉट को शेयर करके शेरो शायरी भी करनी शुरु कर दी। वहीं सोशल मीडिया पर लोग हैकर्स की पैरवी करते हुए 'पूजा' के लिए भी मैसेज लिखने लगे। कुछ लोगों ने ट्विटर पर लिखा 'मान जाओ पूजा, अब तो शादी कर लो'। हालांकि, किस हैकर ने ये हरकत की है इस बात का अभी पता नहीं चल सका है।

दुरुस्त करवा दी गई है
करीबन छह घंटे तक जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की होमपेज पर यह मैसेज छाया हुआ रहा था। तड़के सुबह तुंरत प्रभाव से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑफिशियल होमपेज को दुरस्त करवा दिया है लेकिन उससे पहले ही इस मैसेज का स्क्रीन शॉट आग की तरह वायरल हो चुका था।



Click it and Unblock the Notifications
