Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
अनोखी विदाई: जेसीबी मशीन में दुल्हन को बिठाकर विदा कर लाया दूल्हा
अभी तक तो आपने हेलीकॉप्टर से और कार से विदाई के बारे में बहुत किस्से सुने होंगे। जहां दूल्हें ने दुल्हन को शानदार तरीके से विदा करके अपने साथ नई जिंदगी में कदम रखा होगा। हाल ही में एक ऐसी ही अनोखी विदाई की चर्चा हो रही है जहां दूल्हें ने दुल्हन को कार, घोड़ी या डोली की जगह जेसीबी मशीन में बिठाकर विदा कराके लेकर आया। जी हां आपको सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये दिलचस्प वाकया कर्नाटक के पुत्तूर में सोमवार को एक अनोखी बारात में देखने को मिला।
इस अनोखी विदाई को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। एक खबर के अनुसार संतयार गांव के चेतन जेसीबी मशीन चलाते हैं। उसकी शादी पास के गांव परपुंजा में रहने वाली ममता से हुई।

चेतन ने फैसला लिया कि वो कार या फिर घोड़ी से नहीं बल्कि जेसीबी से बारात लेकर जाएंगे और उसी से विदा करके लाएगा। उसने जेसीबी मशीन को पूरी तरह से सजा दिया और शादी समारोह में पहुंचा। शादी करने के बाद चेतन ने ममता को जेसीबी से विदा कराया। सबसे पहले दुल्हन आगे बैठी थी और दूल्हा जेसीबी चला रहा था। जिसके बाद चेतन के दोस्त ड्राइवर बना और दोनों साथ बैठकर जेसीबी से घर पहुंचे। दूल्हे चेतन ने कहा कि मैं हमेशा से कुछ अलग तरीके से शादी करना चाहता था जो कि यादगार रहें। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।



Click it and Unblock the Notifications
