Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मारवीय मलिक, मिलिए पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर से

हाल ही में एक 21 साल की जर्नलिस्ट को टीवी पर न्यूज पढ़ते हुए देखा गया, न्यूज पढ़ने की अपनी स्टाइल से ज्यादा से ये स्टाइलिश सी दिखने वाली न्यूज एंकर ही खुद ही सुर्खियों में छा गई, वजह थी उसका ट्रांसजेंडर होना।
जी हां हम पाकिस्तान को चाहे कितना ही पिछड़ा हुआ देश क्यों न मानें लेकिन एक ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर को ये मौका देकर पाकिस्तान ने साबित कर दिया कि उनकी विचारधारा किसी विकसित देश से कम नहीं हैं। आइए जानते है कि आखिर कौन हैं ये न्यूज एंकर जो एकदम से सुर्खियों में छा गई।

मारवीय मालिक
पाकिस्तान के एक टीवी न्यूज चैनल के री-लॉन्च में एंकर बनने वाली मारवीय मलिक लाहौर की रहने वाली हैं। मारवीय मलिक ने ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की हुई है और आगे मास्टर की डिग्री लेना चाहती हैं।

कर चुकी हैं मॉडलिंग
मारवीय पाकिस्तान की पहली किन्नर न्यूज एंकर हैं, लेकिन वो शो बिजनेस में नई नहीं हैं। वह इससे पहले मॉडलिंग कर चुकी हैं। वो पाकिस्तान के कई मॉडलिंग असाइनमेंट का हिस्सा रह चुकी हैं।

हो गई भावुक
मारवीय ने बताया कि इस इंटरव्यू के लिए बहुत से कैंडिडेट आए थे। उनमें मैं भी थी। जब मेरा नंबर आया तो उन्होंने मुझे बाहर इंतजार करने को कहा। इसके बाद जब सभी लोगों के इंटरव्यू पूरे हो गए तो उन्होंने मुझे एक बार फिर अंदर बुलाया और कहा कि हम आपको ट्रेनिंग देंगे और चैनल में आपका स्वागत है। ये सुनकर मैं खुशी से चीखी तो नहीं, लेकिन मेरी आंखों में आंसू आ गए।"

ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी बनेगा सक्षम
पंजाब यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन करने वाली मलिक का कहना है कि इस पायदान तक पहुंचने के बाद लोगों में एक संदेश पहुंचेगा कि ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लोग हर एक जॉब के लिए सक्षम हैं, हम भी दूसरे लोगों की तरह इंसान हैं। हम मुल्क को दिखाना चाहते हैं कि हम सिर्फ मजाक का पात्र नहीं हैं।

बन गई मिसाल
पाकिस्तान की 20 करोड़ आबादी में करीब 10,000 ट्रांसजेंडर की जनसंख्या है। इस महीने की शुरुआत में देश की संसद में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बिल पारित किया गया। ऐसे में मारवीय का यहां तक पहुंचना सच में काबिले तारीफ है। उनके यहां तक पहुंचने से देश में वो ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के बीच एक मिसाल बनकर उभरेंगी।

लोग कर रहें तारीफ
मारवीय का एंकरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर मारवीय की तारीफ कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
