Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
वायरल, सड़क पर ब्रेक डांस करके ट्रैफिक कंट्रोल करता है ये होमगार्ड

ओडिशा के भुवनेश्वर से एक ट्रैफिक होमगार्ड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ब्रेक डांस के जरिए ट्रैफिक को मैनेज करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में ये ट्रैफिक पुलिस गार्ड बेहतरीन मूव्स के जरिए वाहन चालकों को निर्देश देता हुआ नजर आ रहा है और वहां मौजूद लोग उनके निर्देशों को फॉलो करते हुए भी दिख रहे हैं।
प्रताप चंद्र खंडवाल नाम का ये होम गार्ड जो उड़ीसा के भुवनेश्वर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं वो ब्रेक डांस कर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए ही जाने जाते है।

मेरा स्टाइल हैं
उड़ीसा के भुवनेश्वर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात प्रताप चंद्र खंडवाल बताते हैं कि मैं डांस मूव्स के जरिए लोगों को संदेश देना चाहता हूं, ये मेरा स्टाइल है। होमगार्ड का मानना है कि अमूमन लोग ट्रैफिक नियमों के पालन में सावधानी नहीं बरतते हैं, लेकिन उसके ट्रैफिक-कंट्रोल करने के स्टाइल को देखकर अपनी गाड़ियां रोक देते हैं और उनके निर्देशों की भी पालना करते हैं। कीकी चैलेंज का सबसे फनी वीडियो

इंदौर के ट्रैफिक पुलिस रंजीत सिंह
इससे पहले ऐसे ही मध्यप्रदेश के इंदौर के ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह माइकल जैक्सन की तरह मूनवॉक करते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं। उनका वीडियो भी काफी वायरल हो चुका है।
वीडियो में देखिए
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ग्रीन सिग्नल होता है तो प्रताप चंद्र खंडवाल अपने अंदाज में लोगों को निकलने का इशारा करते हैं और रेड सिग्नल पर डांस करने लगते हैं। उनका डांस देखने के लिए लोग रेड लाइट होने पर रुक जाते हैं। पहले जहां लोग रूल्स तोड़ते हुए निकल जाते थे।



Click it and Unblock the Notifications
