Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मिलिए 'इंडियन रिहाना' रेने कूूूूजूर से , कभी लोग कहते थे 'काली परी'

इन दिनों सोशल मीडिया में एक सांवली सलोनी लड़की की फोटो काफी ट्रेंड कर रही है। जिसे लोग इंडियन रिहाना कहकर भी बुला रहे है। ये लड़की पेशे से मॉडल रेने कुजुर है , जो छत्तीसगढ़ से हैं। इनके चेहरे के नैन-नक्श बिल्कुल इंटरनेशनल सुपरस्टार सिंगर रिहाना से मेल खाते हैं। रेने के सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फोटोज देखकर आप भी यही कहेंगे। हालांकि अपने डार्क कलर के वजह से मॉडलिंग में अपनी पहचान बनने के लिए रेने को बहुत संघर्ष करना पड़ा है
हालांकि रेने की जर्नी इतनी आसान नहीं थी लेकिन उनकी इंस्पायरिंग जर्नी उनकी जैसी कई लड़कियों को प्रेरणा देती है। आज रेने की गिनती देश की सुपर मॉडल्स में होती है।

आइए जानते है उनके संघर्ष की काहानी को।
काली परी के कहकर चिढ़ाते थे
रेने ने बचपन की एक घटना याद करते हुएबताती हैं कि जब वो पहली बार फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन में परी बनकर गई थीं तो सबने उनका मजाक बनाते हुए कहा कि वो देखों 'काली परी' आई है। इसके बाद रेने रोते-रोते ही स्टेज छोड़कर चली गई थी। आज रिनी कुजूर के वही आंसू उसकी पहचान में बदल गए हैं।
कहते है रिहाना
रेने को खूबसूरत कहने वालों की लंबी लिस्ट है और वो कहती हैं, 'कुछ परियां काली भी होती हैं'। आज रेने कुजूर के लिए सोशल मीडिया दीवाना भी हो गया है और कन्फ्यूज भी। उसे लोग इंडियन रिहाना कह रहे हैं। पहले उनकी दोस्त फिर फोटोग्राफर्स ने क्लाइंट्स को ये कहना शुरू किया कि रैने, रिहाना जैसी दिखती हैं और यहीं से उनका सफर थोड़ा आसान होना शुरू हो गया।
रंग की वजह से किया स्ट्रगल
रेने कहती है कि मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना लेकर जब वो उस दुनिया में पहुंचीं तो उनके रंग की वजह से कई बार उन्हें कई नाकामी का मुंह देखना पड़ा। काला रंग और अंग्रेजी में हाथ तंग होने की वजह से कोई भी उसे अपने प्रोजेक्ट में लेने को तैयार नहीं होता था।
जब मेकअप आर्टिस्ट ने उड़ाया मजाक
रेने ने अपने कलर को लेकर एक किस्सा शेयर किया कि फोटोग्राफर्स पहले मेकअप ऑर्टिस्ट को उनका स्किन टोन हल्का करने को कहते थे और फोटोज को एडिट भी ज्यादा करते थे। रेने बताती हैं कि एक बार तो मेकअप आर्टिस्ट ने ये भी कहा कि सुंदर लड़की का मेकअप तो कोई भी कर सकता है, देखो मैंने काली लड़की को सुंदर बनाया।
दोस्त ने कहा- रिहाना की तरह लगती हो
रेने बताती हैं कि एक दिन उसकी दोस्त ने कहा कि वो रिहाना जैसी दिखती है और फिर बिना मेकअप उसका फोटो ले लिया। इसके बाद धीरे-धीरे सब उसे यही कहने लगे। फिर फोटोग्राफर्स ने भी क्लाइंट्स को यही कहा कि रेने इंडियन रिहाना हैं, उसका चेहरा और लुक्स पॉप स्टार रिहाना जैसे हैं। और इस वजह से रेने को मॉडलिंग में कई प्रोजेक्ट मिलते चले गए।
रिहाना को कहना चाहती हैं थैंक्स
रेने कहती हैं कि रिहाना जैसी दिखने की वजह से कई सारी चीजें खुद होने लगीं। जैसे उसे फिर ये नहीं कहना पड़ा कि वो सुंदर है, क्योंकि लोग पहले से ही रिहाना को ब्यूटीफुल और सेक्सी मानते हैं। रेने इसके लिए रिहाना को थैंक्स कहना चाहती है, वो कहती है अगर उनका लुक रिहाना से नहीं मिलता जुलता तो उनके ये स्ट्रगल कभी खत्म ही नहीं होता। रिहाना फैक्टर उनके लिए लकी साबित हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
