Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
वीडियो में देखिएं, कैसे बंदरों के झुंड ने 25 फीट गहरे कुएं में गिरे तेंदुए को बचाया!
राजस्थान के सीकर में स्थित बालेश्वर मंदिर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जहां बंदर का शिकार करने आया एक तेंदुआ गलती से वहां पानी से भरे हुए 25 फीट कुंए में गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद सभी बंदर पानी के कुएं के पास पहुंच गए कुएं को चारों तरफ से घेरकर खड़े हो गए। जब झुंड ने देखा कि कुएं से बाहर निकलने के लिए तेंदुआ झटापटा रहा है तो उसे बचाने के लिए बंदरों ने भी एक कुएं के ईद-गिर्द कूदना फादना शुरु कर दिया।
जब मंदिर में दर्शन करने आए श्रृद्धालुओं ने बंदरों को परेशान होते हुए देखा तो कुछ लोग उनका पीछा करते हुए जब कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने कुंए के अंदर एक अंधेरे और गहरे पानी में तेंदुए की चमकती आंखे देखी। ये देख पहले तो वहां मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए तभी वहां के एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल से ये सारा नजारा कैद कर लिया।

इसके बाद लोगों ने बिना देर किए वन अधिकारियों को फोन कर सूचित किया गया, जो बचाव तेंदुए के बचाव के लिए सीढि़या लेकर पहुंचे। उसके बाद उस सीढ़ी को कुंए के अंदर लगाया गया ताकि तेंदुआ बाहर आ सकें। काफी प्रयासों के बाद तेंदुए ने सीढ़ी में पकड़ बनाते हुए बाहर आने में सफल हो सका। कुएं से बाहर आने के बाद तेंदुआ ने किसी पर किसी पर हमला करने की कोशिश भी नहीं की वो सीधा जंगल की तरफ भाग गया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरु करने से पहले कुएं के आसपास की सभी जगह खाली करवा दी गई थी ताकि तेंदुआ आराम बाहर निकाला जा सकें। करीब 3 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 25 फीट गहरें कुएं से तेंदुए को सही सलामत निकाल लिया गया। लेकिन कुछ भी कहिए इस सारे घटनाक्रम में तेंदुएं की जान बचाने का सारा श्रेय मंदिर के उन बंदरों को जाता है जिन्होंने मौके पर सूझबूझ दिखाते हुए एक तेंदुए की जान जाने से बचाई।



Click it and Unblock the Notifications
