Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इस मदर्स डे ऐसे करें अपनी मां को खुश
बच्चों और परिवार के लिए मां का प्यार बिलकुल अनूठा होता है। मां के प्यार जैसा इस दुनिया में और कुछ नहीं है। हालांकि, उनके प्यार और समर्पण को अमूमन नज़रअंदाज़ ही किया जाता रहा है। लेकिन साल में एक दिन मां के नाम रखना एक बढ़िया विचार है। मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को एहसास दिला सकते हैं कि आप भी उनसे बहुत प्यार करते हैं और आप उनके समर्पण और असीम प्रेम से वाक़िफ़ हैं।
इस साल मदर्स डे 13 मई को मनाया जाएगा, चलिए जानते हैं कि इस दिन पर किस तरह आप अपनी मां को स्पेशल फील करवा सकते हैं। ये काम आप सिर्फ मदर्स डे पर ही नहीं बल्कि साल में किसी भी दिन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मदर्स डे पर आपको अपनी मां के लिए क्या करना चाहिए जिससे उनका दिल खुश हो जाए।

गिफ्ट बास्केट बनवाएं
अपना दिमाग चलाएं और उन चीज़ों की लिस्ट बनाएं जो आपकी मां को पसंद है या जिनकी उन्हें जरूरत है। इसमें आप उनकी पसंद की लिपस्टिक या मेकअप की ज़रूरी चीज़ें रख सकते हैं। उन चीज़ों को भी रखें जिनका इस्तेमाल वो करना चाहती हैं लेकिन किसी कारणवश नहीं खरीद पायीं।
किचन में बनाएं कुछ खास
इस दिन कुकिंग की ज़िम्मेदारी आप उठा सकते हैं और अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल बना सकते हैं। इससे भी बेहतर आईडिया है कि आप अपनी मां के साथ मिलकर गप्पे लगाते हुए दिन का स्पेशल लंच बनाएं। इस से आप ज़्यादा समय अपनी मां के साथ बिता पाएंगे।
मूवी करें प्लान
आप अपने दोस्तों के साथ तो कई बार फिल्म देखने सिनेमा हॉल गए होंगे, आज अपनी मम्मी को मूवी के लिए लेकर जाएं। इसके बाद आप बाहर ही अच्छा सा डिनर भी प्लान कर सकते हैं।
सरप्राइज़ पार्टी दें
उनके ऐसे कई दोस्त होंगे जिनसे अब उनकी कोई बातचीत नहीं हो पाती है और अपनी घर की जिम्मेदारियों और बच्चों की वजह से वो अपनी सोशल लाइफ भूल चुकी हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए आप उनकी खातिर एक सरप्राइज़ पार्टी रख सकते हैं जिसमें उनके सारे दोस्तों को बुलाएं और उन्हें फिर से सोशल होने का मौका मुहैया कराएं।
अपना समय उन्हें दें
आपके बढ़ने के साथ-साथ आपके पैरेंट्स भी बढ़ते हैं और ऐसे में उन्हें आपके समय की लालसा रहती है। एक दिन निकालकर अपने पैरेंट्स के साथ कहीं घूमने या शॉपिंग पर चले जाएं। उनके साथ पूरा दिन प्लान करें और अपनी मां की पसंद की चीज़े करें।
घर सजाने में करें मदद
कुछ महिलाओं को घर सजाने में बहुत दिलचस्पी होती है। इस काम में आप उनकी मदद कर सकते हैं या फिर उनकी मनपसंद डेकोरेशन कर उन्हें सरप्राइज़ दे सकते हैं। आप उनका कमरा सजा कर उन्हें चौंका सकते है।
दिनभर के काम करें खत्म
मांओं को दिनभर में हज़ारों काम होते हैं और इस वजह से उन्हें सांस तक लेने तक की फुर्सत नहीं मिल पाती है। आप उनके सारे नहीं तो कुछ काम पहले ही निपटाएं और उन्हें ये सरप्राइज़ देकर खुश कर सकते हैं।
वीडियो कॉल
अगर आप अपनी मां से दूर रहते हैं तो उनसे घर जाकर मिलें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो उन्हें वीडियो कॉल तो कर ही सकते हैं। इससे उन्हें आपकी नामौजूदगी खलेगी नहीं।
अगर मदर्स डे के लिए आपके पास और भी कोई आइडिया है तो उसे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे शेयर जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
