Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बिटक्वॉइन के लिए मां-बाप ने 4 साल की बेटी का सेक्स वीडियो बनाकर बेच दिया
पीडोफोलिया सबसे खराब चीजों में से एक है, तो कैसे कोई इसके दुरुपयोग के बारे में सोच सकता है. यूक्रेन से एक जोड़े को घिनौने पीडोफिलिया के लिए गिरफ्तार किया गया. यहां इस दंपत्ति को अपनी सगी बेटी के साथ यौन संबंध बनाने में और बिटकॉइन खरीदने के लिए उस वीडियो को बेचने में संलिप्त पाया गया!
खैर, सबसे घृणित बात यह है कि आप इसको ऑनलाइन पढ़ पाएंगे, लेकिन हम इस मामले के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं, जहां जोड़े ने अपनी बच्ची के सेक्स वीडियो को विभिन्न महाद्वीपों में बेच दिया! और यह सब केवल बिटकॉइन्स के लिए।

हर दिन वे एक नया वीडियो अपलोड करते थे
ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने यूक्रेनी जोड़े के बारे में पता लगाने की कोशिश की, जो असल जिंदगी में चचेरे भाई-बहन थे और वे अपनी 4 साल की बेटी के साथ यौन संबंध बनाने वाले वीडियोज़ को अपलोड करते थे। इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए, उन्होंने अपने यूक्रेनी दोस्तों को इस जोड़े के नए वीडियो को खोजने में लगा दिया।
जोड़ा अपना वीडियो शेयर करने का चार्ज करता था
तस्दीक करने पर मालूम चला कि जोड़े ने ये वीडियो फुटेज को $ 70 और $ 140 में बेच दिया था। ऑस्ट्रेलिया और एशिया में पोर्न की लत लगे हुए ग्राहकों को ये वीडियो क्रिप्टोकरेंसी में उपलब्ध कराए जा रहे थे।
एक जाल बिछाया गया
इस मामले में पुलिस को इस दंपत्ति को ढूंढने में काफी वक्त लगा था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, क्योंकि वे जोड़े के घर के बारे में अनजान थे क्योंकि जहां से उन्होंने वीडियो अपलोड किया था वहां का IP address अलग था। इस कपल को ट्रेस नहीं किया जा सकता था, क्योंकि वे नियमित रूप से हर तीन महीने में अपना स्थान बदलते रहते थे। इसलिये उन्हें ढूंढना काफी मुश्किल काम था।
अंत में पुलिस ने जोड़े को गिरफ्तार कर लिया
आखिरकार खूब जद्दोजेहद के बाद पुलिस इस जोड़े को ढूंढने में सफल रही। यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के एक शहर क्रिवी रिह में पोल्टावा से सैकड़ों किलोमीटर दूर एक स्थान पर इनको खोज निकाला था।
नाटकीय रूप से गिरफ्तारी
इस जोड़े की नाटकीय रूप से गिरफ्तारी हुई और घर पर बच्ची को भी पाया गया। पुलिस ने घर में फैले कई सेक्स खिलौनों को भी बरामद किया। जोड़े को हिरासत में लिया गया और बच्चे को ठीक होने के लिए पुनर्वास के लिए भेजा गया था।
गंदे वीडियो को हटा दिया गया है
यह बताया गया है कि जोड़े और उनके बच्चे के गंदे वीडियो को बच्चे की सुरक्षा के लिए हटा दिया गया है। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, जब चीजें ऑनलाइन होती हैं तो कहीं न कहीं ये मौजूद रहती ही हैं!
मानवता पर उठता है सवाल!
इस तरह का मामला हमें आश्चर्य करता है कि हम किस तरह से सुरक्षित हैं? जब परिवार को छोटे बच्चों की रक्षा करने की आवश्यकता होती है तो वे अपने ही खून का फायदा उठाने लगते हैं, और हर बार मानवता थोड़ी अधिक मर जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
