Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
FIFA World Cup 2018, रूस में खुला पहला Sex bot वेश्यालय
फीफा वर्ल्ड कप का आगाज अगले कुछ दिनों में रुस में होने जा रहा है। जहां पूरे विश्व में फुटबॉल प्रेमी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक और चीज है जो पर्यटकों को रुस आने के लिए आकर्षित कर रहा है। वो है दुनिया का पहला रोबोट सेक्स ब्रॉथल यानि रोबोट सेक्स वेश्यालय, जो कि प्लेयर्स के साथ प्रंशसकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एक अनुमान के अनुसार इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2018 के मुकाबलों को देखने के लिए 10 लाख से भी अधिक विदेशी फैंस के रूस पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सैलानियों के जमकर कमाई करने का मौका रूसी लोग भी नहीं छोड़ने वाले हैं।
कमाई के इस मौके पर चांदी काटने की मंशा से ही हाल ही में मॉस्को में रोबॉट सेक्स ब्रॉथल खोला गया है, जो कि दुनिया का पहला रोबॉट सेक्स ब्रॉथल है।

'द डॉल्स होटेल' नाम के इस ब्रॉथल में हूबहू इंसान की तरह दिखने वाले कई रोबॉट होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे एक आदमी की सेक्स इच्छा को संतुष्ट करने में माहिर हैं।
महिला शोषण में आएगी कमी
करीब 24 से 40 डॉलर (लगभग 1600 से 2800 रुपये) तक खर्च कर कोई भी मॉस्को के व्यस्त व्यवसाई इलाके में खुले इस लीगल ब्रॉथल में रोबॉट के साथ एक घंटे का वक्त बिता सकता है। इस ब्रॉथल के फाउंडर दिमित्रिव एलेक्जेंद्रोव का मानना है कि उनके इस कदम से रूस में महिलाओं के खिलाफ हो रहे शोषण में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा, 'रूस में महिलाओं के साथ हिंसक व्यवहार होता है। मुझे उम्मीद है कि इस ब्रॉथल के आने से इस समस्या में कमी आएगी।'
आर्टिफिशियल ब्रेन से सुज्जित होंगी सेक्सबॉट
इस ब्रोथल की सेक्सबोट यानी सेक्स रोबोट को अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है जिनके मैकेनिकल मूव्ज होंगे, यानी जो हिल डुल सकेंगी। इसके साथ ही इनमें आर्टीफिशयल ब्रेन होगा जो इंसानी संकेतों के अनुसार सेक्स इच्छा को संतुष्ट कर सकेंगी।
प्लेयर्स और प्रंशसकों को आकर्षित करने के लिए
इस सेक्स ब्रॉथल को खोलने वाले मालिकों का आशा है कि इस टूर्नामेंट के तहत वो विदेशी पर्यटकों के साथ साथ प्लेयर्स को भी आकर्षित कर सकेंगे। इसके अलावा इन सेक्स बॉट की हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा गया है ताकि इससे किसी तरह का इंफेक्शन का खतरा न हों।
15 जून से शुरु है फीफा वर्ल्ड कप
फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जून से होनी है। यह टूर्नमेंट रूस के 11 शहरों के 12 मैदानों पर खेला जाएगा। 21वें फीफा वर्ल्ड कप में कुल 32 देश भाग ले रहे हैं। जिनके कुल 64 मैच खेले जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
