Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
ये हैं बिल्लियों से जुड़े शगुन और अपशगुन की ऐसी मान्यताएं, जो उड़ा देंगी आपके होश

जब कभी काली बिल्ली रास्ता काटती है तो हम इसे अशुभ या अनहोनी का अंदेशा समझकर या तो कुछ देर वहीं बैठ जाते है या रास्ता बदल देते है। हमारे देश में काली बिल्ली को अशुभ और नकरात्मक शक्ति से जोड़कर देखा जाता है। भारतीय समाज में बिल्लियों का रास्ता काटना और रोना अशुभ माना जाता है। हमारे देश में ही नही बल्कि अमेरिका और रोमानिया जैसे देशों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ संकेत माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन और जापान जैसे देशों में काली बिल्ली का रास्ता काटना शुभ समझा जाता है।
मान्यताओं के अनुसार कुछ देशों में जहां बिल्ली घरों में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसे घर में पालना अशुभ माना जाता है। वहीं कुछ देशों में बिल्ली को शुभ माना जाता है। पूरी दुनियाभर में बिल्लियों से जुड़े कई भ्रम लोगों के बीच फैले हुए हैं जो बिल्ली को शुभ और अशुभ संकेतों के तौर पर देखते है। आज हम यहां जानेंगे बिल्ली से जुड़े दुनियाभर के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में।

नीदरलैंड
नीदरलैंड में बिल्ली को गॉसिपिंग या गपशप करने वाला प्राणी के रुप में जाना जाता है। जो अपनी खुशी के लिए आपके डार्क सीक्रेट से पर्दा उठा सकती है या उसे खराब कर सकती है। इसलिए नीदरलैंड में लोग उस रूम में कभी भी कोई जरूरी या निजी बात पर डिस्कशन नहीं करते है, जहां बिल्ली बैठी होती है।
जर्मनी में
जर्मनी में इससे जुड़ी मान्यता थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि जब काली बिल्ली दाएं से बाएं की ओर जाती हुई रास्ता काटती है तो यह दुर्भाग्य लाती है, परन्तु जब यह बायें से दायें की ओर जाती है तो यह सौभाग्य लेकर आती है। इसके अलावा जर्मनी के कुछ इलाकों में माना जाता है कि अगर किसी लड़की की शादी नहीं हो रही है तो उसे कुछ नहीं करना है। अपने जूते से बिल्ली को खाना खिलाने से उसकी जल्दी शादी हो जाती है।
इटली
इटली में बिल्ली को शुभ और अशुभ दोनों ही संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। अगर इटली में बिल्ली को छींकते हुए देखा जाए तो इसे गुड लक माना जाता है। वहीं अगर बिल्ली किसी बीमार व्यक्ति के बिस्तर पर बैठती है तो माना जाता है उस व्यक्ति की शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।
जापान में
जापान में माना जाता है कि अगर किसी बिल्ली को उसके पंजे से मुंह धोते हुए देख लिया जाता है तो इसका मतलब होता है कि उनके मेहमान घूमने आने वाले है।
चीन में
चीन में काली बिल्ली अकाल और गरीबी आने का प्रतीक मानी जाती है। लातविया में अगर किसान को खेत के गड्ढों में बिल्ली का बच्चा खेलता दिख जाये तो उन्हें लगता है कि फसल अच्छी होगी।
स्कॉटलैंड में
इसी तरह स्कॉटलैंड में अगर बिल्ली घर के बरामदे में बैठी दिख जाये तो इसका मतलब है कि आपके घर धन और समृद्धि आने वाली है।
आयरलैंड में
आयरलैंड में यह मान्यता है कि अगर चांदनी रात में बिल्ली आपका रास्ता काटती है तो आपको कोई भयानक बीमारी होने वाली है।
वैवाहिक जीवन के लिए
कुछ जगहों पर तो यह भी माना जाता है कि अगर काली बिल्ली के उपर आपको सफेद रंग का बाल दिख जाये और आप उसे बिना खरोंचे बाहर निकाल लें, तो आपका विवाहित जीवन सुख और समृद्धि से भरा होगा।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया की कुछ जगहों पर बिल्ली को मौसम से जोड़कर देखा जाता है कि अगर काफी लम्बे समय से बारिश नहीं हुई है तो बिल्ली के ऊपर पानी डाल देना चाहिए इससे संभावित रूप से बिल्ली का बदला लेने के लिए बारिश हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
