Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सूरत में बिक रही है 24 कैरेट सोने के बर्क वाली मिठाई, कीमत 9000 रुपए किलो

रक्षाबंधन का त्योहार, बिना मिठाईयों के अधूरा सा है। मिठाईयों के बिना तो भाई-बहनों का ये त्योहार अधूरा सा है। लेकिन इस बार सूरत में राखी के मौके पर यहां बिक रही एक मिठाई पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। आपको जिस मिठाई के बारे में बताने जा रहें हैं उसके बारे में शायद आपने सुना भी नहीं होगा। देश की डायमंड नगरी सूरत में मिल रही है ये खास मिठाई सोने के बर्क से तैयार होकर बनी है।
जी हां, इस मिठाई को खास हाई क्वालिटी के ड्राइ फ्रूट और 24 कैरेट शुद्ध सोने के बर्क से तैयार करवाया गया है। लेकिन उससे भी ज्यादा खास है इसका दाम 9 हजार रुपये प्रति किलो। सुनकर अचम्भा तो हो ही रहा होगा लेकिन '24 कैरेट मिठाई मैजिक' के नाम से मशहूर हो चुकी ये मिठाई पूरे सूरत में लोगों को आकर्षित कर रहा है।

दुकानदार का दावा-सेहत के लिए फायदेमंद...
दुकानदार का दावा है कि इसमें बेस्ट क्वालिटी के काजू का इस्तेमाल किया गया है और सोने का बर्क स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसलिए जिसको चाहिए, उसे पहले से बुकिंग करानी होगी। मिठाई का नाम भी इसी तर्ज पर रखा गया है, '24 कैरेट मिठाई मैजिक'। दुकानदार ने दावा किया कि रक्षाबंधन पर ग्राहकों के बीच इस मिठाई की अच्छी खासी डिमांड है।
डायमंड नगरी में गोल्ड की मिठाई
राखी पर लोग जमकर मिठाइयां खरीदते हैं और महंगी-सस्ती नहीं देखते। भाई और बहन एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाने के लिए एक दूसरे को इस अवसर पर महंगे और यूनिक गिफ्ट देना पसंद करते हैं। ऐसे में ये मिठाई सूरत में इस मौके पर लोगों को अट्रेक्ट कर रही है। सूरत डायमंड और टेक्सटाइल की नगरी है। बहुत बड़े-बड़े बिजनसमैन यहां रहते है, ऐसे में इस महंगी मिठाई को खरीदने वाले ग्राहक की कमी नहीं होगी।
3 दिनों में ही बिक गई मिठाई
इस मिठाई को बनाने वाले प्रिंस मिठाईवाला ने बताया कि इस गोल्ड स्वीट को लॉन्च करने के तीन दिनों के अंदर ही पूरी मिठाई बिक गई। इससे यह मिठाई लोगों के लिए हॉट फेवरिेट बन गई है। इस साल लिमिटेड स्टॉक में यह मिठाई बनाई गई थी। अगले साल डिमांड रही, तो लोगों की पसंद की इस मिठाई को अधिक मात्रा में बनाई जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
