Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
इस मॉडल ने स्विमसूट पहनकर ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए किया रैम्पवॉक, फोटोज हुई वायरल
कई बार महिलाएं बच्चों को सार्वजानिक स्थलों पर स्तनपान कराने से कतराती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मॉडल रैम्पवॉक के दौरान अपने दूधमुंहे शिशु को ब्रेस्टफीडिंग कराती हुई नजर आ रही है। ये वीडियों दुनियाभर में वायरल हो रहा है।
हर शख्स मॉडल के इस साहसिक कदम की तारीफें कर रहा है। मॉडल के ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

हर जगह इसे लेकर बहुत चर्चा हो रही है।
5 महीनें की बेटी को कराया ब्रेस्टफीड
अमेरिका में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट फैशन शो के दौरान 30 वर्षीय मॉडल मारा मार्टिन ने अपनी 5 महीने की बेटी आरिया को ब्रेस्टफीड कराते हुए रैंप वॉक किया। स्विमसूट फैशन शो के दौरान रविवार को मारा मार्टिन जब सुनहरे रंग की बिकनी में रैंप पर उतरीं तो सबकी निगाहें उन पर ही थम गईं। रैंप पर उन्होंने अपनी पांच महीने की बेटी आरिया को ब्रेस्टफीड कराते हुए कैटवॉक किया। इस दौरान उस बच्ची को भी हरे रंग का स्विमसूट पहनाने के साथ उसे शोर से बचाने के लिए कानों पर हेडफोन लगा रखा गया था
तुरंत ही आया आइडिया
मारा मार्टिन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 'रैंप पर आरिया को ब्रेस्टफीड कराने का यह फैसला अचानक ही लिया गया।' मारा मार्टिन बताती हैं, 'यह उसका डिनर टाइम था और उसे थोड़ी भूख लग रही थी। तो जब टीम के एक सदस्य ने सलाह दी कि जाओ और बच्ची को रैंप पर ब्रेस्टफीड कराओ।' वह बताती है कि उन्हें यह आइडिया खूब पसंद आया।
ये मैसेज दिया
मारा ने ये ब्रेस्टफीड कराते हुए का ये वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं इस मैसेज को शेयर करते हुए बेहद शुक्रगुज़ार महसूस कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि ब्रेस्टफीडिंग को लेकर समाज में एक सहजता आए।
लोगों ने किए कमेंट
मारा के इस वीडियो को शेयर करने के बाद कई तरह के नेगेटिव कमेंट भी आए है। कहीं लोग मारा के समर्थन में बोलते हुए नजर आएं तो कहीं लोगों ने इसे अश्लीलता से जोड़ते हुए कमेंट किया। बता दें कि अमेरिकी और दुनिया के कई शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर ब्रेस्टफीडिंग को लेकर लंबे समय से बहस जारी है। यहां सार्वजनिक ब्रेस्टफीडिंग को लेकर कई लोगो के लिए अलग-अलग तर्क है जहां इसकी वकालत करने वालों का कहना है कि सार्वजानिक ब्रेस्टफीडिंग से समाज में सहजता और सजगता आएगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह अश्लीलता को बढ़ावा देगा।



Click it and Unblock the Notifications
