Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Eid पर इस लड़की से गले मिलने के लिए लग गई लड़कों की लंबी लाइन... Viral हुआ Video
मुरादाबाद में एक लड़की का ईद के मौके पर अजबनियों को गले लगाकर ईद मुबारक कहना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में एक अजनबी लड़की मॉल के बाहर खड़ी हुई नजर आ रही है। जिसने स्कर्ट और टॉप पहना हुआ है और वो मॉल के बाहर बहुत ही आराम से एक-एक करके मुस्लिम लड़कों को गले मिलती हुई नजर आ रही है।

इस लड़की से गले मिलने के लिए भी लड़के कतार लगाकर खड़े है। इस लड़की से गले मिलते ही लड़कों के चेहरे में आने वाली मुस्कान और खुशी को देखकर लग रहा है जैसे इन्हें इस ईद की ईदी मिल गई हो। आइए जानते है पूरे इस मामले के बारे में।
यह है मामला
ये ईद वाले दिन मतलब, शनिवार 16 जून की बात है, जहां मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित एक मॉल के मल्टीप्लेक्स में रेस-3 चल रही थी। जैसे ही शो खत्म हुआ, वहीं सिनेमाघर के बाहर एक लड़की खड़ी हो गई। सफेद रंग का टॉप, काले रंग की स्कर्ट। उसने वहां से गुजर रहे एक लड़के को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी उसके बाद उसने दूसरे लड़के को गले लगाया। ऐसे करते करते वहां मौजूद सभी लड़कें बधाई लेने के बहाने उस लड़की के गले मिलने की हौड़ में लग गए। उस लड़की से गले मिलने के चक्कर में फौरन वहां भीड़ जमा हो गई। करीब 50-60 लड़के जमा हो गए। लड़के लाइन लगाकर खड़े थे और लड़की बारी-बारी से उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रही थी। लड़के तीन बार उसके गले मिलते और फिर उससे हाथ मिलाकर चले जाते। कुछ ने गले मिलकर लड़की का हाथ भी चूमा। इस भीड़ टीएनएज, वयस्क और छोटे बच्चें तक लड़की के गले लगने के चक्कर में लाइन लगाते हुए नजर आए।
सहेलियां बना रही थी विडियो
उस लड़की के साथ आई दो सहेलियां भी उसके साथ खड़ी थीं। एक गिनती कर रही थी कि उनकी दोस्त ने कितने लड़कों को गले लगाया है। दूसरी इस सबका विडियो बना रही थी। ये सारा माजरा करीब 10 मिनट के आसपास चला। जैसे ही इस चीज की भनक मॉल वालों को लगी। वो फौरन वहां पहुंचे, उन्होंने लड़की को वहां से भगाया और लड़कों को भी भगा दिया।
कौन थी लड़की कुछ अता पता नहीं
लड़की कौन थी, उसका नाम क्या था, अभी इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम चल पाया है। बस इसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ कह रहे हैं कि मुरादाबाद की नहीं थी, बाहर से आई थी अपनी सहेलियों के साथ।
विडियो हो रहा है वायरल
ये विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, हर कोई देखने वाला इसे देखकर मुस्कुरा रहा है। विडियों में साफ नजर आ रहा है कि कैसे एक लड़की से गले मिलने के लिए लड़कें तहजीब से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए विडियो में



Click it and Unblock the Notifications