Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अस्पताल में अपने मालिक की खैरयित पूछने आए इस डॉग का विडियो हो रहा है वायरल
आजकल घर में पेट रखना किसी हैप्पी थैरेपी से कम नहीं होता है। दिनभर की थकान हो या टेंशन! घर आते ही इनके आसपास होने से सारी टेंशन दूर हो जाती है। इसलिए आजकल कई लोग अपने घरों में पेट रखना पसंद करते हैं। खासतौर पर डॉग्स, क्योंकि ये वफादार होने के साथ ही ये बहुत फ्रेंडली होते हैं। डॉग्स इतने समझदार होते हैं कि सुख हो या दुख ये हमेशा आपके साथ खड़े मिलेंगे। बल्कि आपकी खुशी में आपके साथ सेलिब्रेट करेंगे तो कोई भी टेंशन क्यों न हों, तकलीफ पहचानने में भी समय नहीं लगाते है।
आप जब कभी भी काम के सिलसिले से बाहर जाते है तो ये पूरे दिन आपका घर में इंतजार करेंगे और आपके आने के बाद वो अपनी खुशी का इजहार करने से भी नहीं चूकते हैं।

सोशल मीडिया में आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ-साफ दिख रहा है एक डॉग अपने मालिक की ओपन सर्जरी के बाद उसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचता है। जहां अपने मालिक देखने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वो अपने मालिक के आस पास मंडराने लगता है और अपने तरीके से खुशी का इजहार करता है।
इस ऊपर दिए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जैक नामक एक गोल्डन रीट्राइवर अपने मालिक की हार्ट सर्जरी होने के बाद उनकी सेहत में सुधार के बाद वो उनसे मिलने मिलने अस्पताल जाता है। जब जैक अस्पताल में अपने ऑर्नर के रूम में दाखिल होता है तो पहले से वहां मौजूद एक शख्स जैक और उसके मालिक की इस इमोशनल रियूनियन की एक वीडियो फिल्म बनाता है।
जैसे ही वो जैक रुम में प्रवेश करता है, अपने मालिक को देखकर खुशी से फूला नहीं समाता है। वो बार बार अपने मालिक की तरफ खुशी का इजहार करता है। उसे मालूम होता है कि उसके पिता और ऑर्नर स्वस्थ नहीं है इसलिए वो ज्यादा मस्ती नहीं करता हैं। वो बहुत ही समझदारी के साथ अपने मालिक से मिलता है और उनके साथ थोड़ी बहुत मस्ती करता है। आखिर वो पूरे 10 दिन के इंतजार के बाद अपने मालिक से मिल रहा होता हैं इसलिए वो इस खुशी की वजह से झूमने लग जाता है, बाकी तो आप इस वीडियो को देखकर जैक के इमोशंस को समझ ही गए होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
