Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
31 KG कम करते ही ये शख्स लगने लगा रियल लाइफ Disney का राजकुमार

एक 26 साल के अमेरिकन व्यक्ति ने 100 हफ्तों में 31 किलो कम करके खुद का इतना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन कर दिया है कि जैसे ही उसने अपने नए लुक की फोटोज इंटरनेट में शेयर की तो लोगों ने उसे रियल लाइफ का डिज्नी प्रिंस कहना शुरु कर दिया।
कई सालों तक बॉडी इमेज के इश्यू से परेशान जेफरी कैडल नामक इस युवक ने 100 हफ्तों के कड़ी मेहनत करके अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान देना शुरु किया और जिसका नतीजा ये हुआ कि उनके इस नए लुक की फोटो इंटरनेट पर वायरल होने लग गई। हर कोई कैंडल की फोटोज देखकर उनके लुक का दिवाना होता जा रहा है।

डिप्रेशन को हराया
कैंडल ने बताया कि उन्हें हमेशा अपने इमेज इश्यू के वजह से डिप्रेशन से लड़ना पड़ा। वो हमेशा से ऑवरवेट थे, इस वजह से लोग उन्हें चिढ़ाया करते थे। वो बताते है कि उन्हें इससे पहले तक की जिंदगी बॉडी इमेज और आत्मविश्वास की कमी के वजह से गुजारनी पड़ी। अब वो मानते है कि "जिंदगी में वो ही करो जिससे आपको प्यार है।"

जिंदगी में आया बदलाव
जेफरी ने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे है। उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आया है जब 2015 में उन्हें मालूम चला कि उनकी मां को ब्रेन इंजरी है। उनकी मां इस वजह से दो बार कोमा में जा चुकी थी। इस घटना ने न सिर्फ उन्हें शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर झकझोर के रख दिया।

फिर फैसला किया
उन्होंने बताया कि इसी दरम्यान उनका एक दोस्त भी ब्रेकअप के वजह से बुरे दौर से गुजर रहा था। तब दोनों ने फैसला लिया कि अब वो जिम करेंगे और शेप में आएंगे। इस तरह वो दोनों एक जिम पार्टनर बन गए।

वर्कआउट से पुशअप तक
पहले दोनों ने छोटे छोटे वर्कआउट से शुरु किया लेकिन बाद बाद में जो एक्सरसाइज शरीर के लिए जरुरी थी उन पर ध्यान देना शुरु किया। दोनों ने रोजाना पुश अप्स करने शुरु कर दिए।
डाइटिंग पर ध्यान दिया
जेफरी ने फिर डाइट पर ध्यान देना शुरु किया। वो वॉकिंग के साथ एक्सरसाइज करने लग गए। रात को सोने से पहले योगा करते। 100 हफ्तों की इस मेहनत के बाद इसका असर उनके पूरे शरीर में दिखने लगा।

लोगों ने कहा प्रिंस एडम
इसके बाद जब जेफरी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की तो लोगों ने उन्हें डिज्नी के Beauty and the Beast का प्रिंस एडम कहकर तारीफ करने लगे।
मां की तबीयत पर देते है ध्यान
जेफरी केंडल इन दिनों अपना सबसे ज्यादा समय अपनी मां के देखभाल में गुजार देते है। जो अब पूरी तरह दांए तरफ से लकवा ग्रस्त हो गई है। उन्हें कुछ याद नहीं रहता है, 24 घंटे उनकी देखभाल की जरुरत होती है। लेकिन उन्हें जेफरी से बाते करना और उनकी तारीफे करना पसंद है। जेफरी ने बताया कि वो अक्सर उनकी तारीफ करते हुए कहती है कि वो कितने सुंदर है।



Click it and Unblock the Notifications
