Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वरमाला में भरे स्टेज पर दुल्हन ने जीजा को मारा थप्पड़, देखता ही रह गया दूल्हा
शारीरिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ का विरोध अब लोग खुलकर करने लगे हैं और अब तो शादी जैसे मौके पर भी लड़कियां इन चीज़ों का खुलकर विरोध करती हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दूल्हे को वरमाला डालने के लिए एक अनजान शख्स दुल्हन को गोद में उठा लेता है और गुस्से में तमतमाई दुल्हन उसे जोरदार चांटा जड़ देती है।

इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं वरमाला के दौरान दूल्हे के कुछ दोस्त उसे गोद में उठा लेते हैं और दुल्हन उसके सामने वरमाला लेकर खड़ी हुई है। इन्हीं के पीछे सफेद कमीज़ में एक आदमी भी खड़ा है।
इस तस्वीर में दिख रहा आदमी आगे आता है और दूल्हे को वरमाला डालने के लिए दुल्हन को गोद में उठा लेता है। वरमाला डालने के बाद दुल्हन पीछे मुडती है और उस शख्स को जोरदार तमाचा जड़ देती है। इसे आप कॉमेडी सीन भी कह सकते हैं और दुल्हन का गुस्सा भी। ऐसे में वो आदमी शर्म से लाल हो जाता है और गुस्से में आकर अपने पास खड़ी किसी दूसरी महिला को थप्पड़ मारकर निकल जाता है।
यहां देखिए वीडियो
शादी में वरमाला के दौरान दूल्हाँ-दुल्हन को गोद में उठा लेने का रिवाज़ अब काफी हो गया है और इसे लोग बहुत मजाकिया अंदाज़ में लेते हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि लड़कियों को रिश्तेदारों या परिवार के अन्य मर्दों का उन्हें इस तरह उठाना उन्हें कतई पसंद नहीं आता है।
शायद इस वीडियो को देखने के बाद सभी मर्दों को ऐसा ना करने की सीख मिल जाए। खैर, इस बारे में आपका क्या कहना है ? क्या दुल्हन ने ओवर रिएक्ट कर दिया या फिर उसने जो किया वो सही था?
नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी राय हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
