Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
हिंदू कॉलेज का "वर्जिन ट्री", वैलेंटाइन में पूजा करने से चली जाती है वर्जिनिटी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज में कीकर का एक पेड़ है, जिसे स्टूडेंट्स 'वर्जिन ट्री' (Virgin Tree) कहते हैं। लवर्स प्वाइंट के लिए मशहूर इस कीकर के पेड़ की वेलेन्टाइन डे के दिन खास पूजा होती है।
55 साल पुराने वर्जिन ट्री के नीचे बैठिए, पूजा कीजिए। छह महीने के अंदर आपको एक सुंदर सी गर्लफ्रेंड मिल जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में ये पेड़ है। यह चमत्कारी पेड़ कीकर का है जिसे वर्जिन ट्री कहा जाता है। कहते है वैलेंटाइन डे के दिन इस पेड़ की खास तरह से पूजा की जाती है। इस पूजा में जो भी व्यक्ति वहां मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है, उसे 6 महीनों के अंदर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है।

वर्जिन ट्री की मान्यता
मान्यता के अनुसार वैलेंटाइन डे के दिन कीकर के इस पेड़ की खास तरह से पूजा की जाती है। उस दिन जो भी व्यक्ति वहां मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है, उसे 6 से 7 महीनों के अंदर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है। अगर कोई वर्जिन है तो एक साल के अंदर उसकी वर्जिनिटी भी भंग हो जाती है। इस पेड़ के बारे में पूरे दिल्ली में ऐसी ही मान्यता है। यहां के लोगों ने पेड़ को वर्जिन ट्री नाम दिया है।

हार्ट शेप गुब्बारों और कंडोम से सजता है ट्री
वेलेंटाइन डे के दिन पेड़ को हार्ट शेप के लाल गुब्बारों और पानी से भरे
कंडोम से सजाया जाता है। किसी बॉलीवुड हीरोइन को दमदमी माई बनाया जाता है। इसके अलावा यहां बॉलीवुड एक्टर्स की भी फोटो लगाई जाती हैं। बीते दिनों इस पेड़ के इर्द-गिर्द कई पेड़ काट डाले गए। वर्जिन ट्री की भी छंटाई की जा रही थी लेकिन लोगों के डर से इसे काटा नहीं गया।

कई वर्षों से चल रही प्रथा
इस पेड़ पर एक बॉलीवुड हिरोइन का चित्र लगाया जाता है जिसे दमदमी माई कहते हैं। यह प्रथा हिंदू कॉलेज में कई वर्षों से चलती आ रही है। दमदमी माई के नाम से होने वाली पूजा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। 2014 में दमदमी माई का दर्जा दीपिका पादुकोण और 2015 में लिसा हेडन को दिया गया था।

2017 में दमदमी माई
2017 बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को दमदमी माई का खिताब दिया गया था। दिशा साल 2016 में सबसे ज्यादा गूगल ट्रेंड करने वाली एक्ट्रेस थी। उनकी इसी प्रसिद्धि चलते

मिस्टर फ्रेशर्स करता है पूजा
हर साल कॉलेज की प्रथा के हिसाब से मिस्टर फ्रेशर्स दमदमी माई की पूजा करता है। वो ही इस सारी सेरेमनी का पंडित होता है। इस दिन के लिए खास आरती भी गाई जाती है।सभी रस्में होने के बाद कंडोम के गुब्बारों को फोड़ दिया जाता है और उसमें से निकलने वाला जल जिस पर भी पड़ता है उसे जल्द ही एक महिला मिल जाती है।

रॉकस्टार में दिख चुका है ये पेड़
फिल्म रॉकस्टॉर में भी वर्जिन ट्री को दिखा चुके हैं। जहां जर्नादन जाखड़ बने रणबीर कॉलेज में अपना परफॉर्मेंस देते हैं।

दशकों से चला आ रही है ये प्रथा
वैलेंटाइन डे के दिन दमदमी माता की पूजा करना और उसे गुब्बारों और कंडोम से सजाना। ये प्रथा 70 के दशक से चली आ रही है। उनकी आरती गाना। हर साल हिंदू कॉलेज में दमदमी माई की पूजा किसी जलसे से कम नहीं होता है।

2018 की दमदमी माई
इस साल वेलेंटाइन डे के मौके पर जैकलीन फर्नाडीज को दमदमी माई का खिताब दिया गया है। वहीं हर साल लड़कियों के लिए लव गुरु भी चुना जाता है तो इस साल लव गुरु रणवीर सिंह बनें। हर साल एक्ट्रेस और एक्टर की पॉप्युलरिटी को देखते हुए दमदमी माई और लव गुरु का खिताब दिया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
