Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
रेयर डिजीज से जूझ रही ये मॉडल, अब बनेगी विक्टोरिया सीक्रेट की एंजिल
Victoria's Secret का नाम भला कौन नहीं जानता होंगा! दुनिया की हर मॉडल विक्टोरियाज सीक्रेट की एंजिल बनने की चाह रखती है। बहुत ही खोजबीन के बाद लाखों में से कुछेक मॉडल्स का ये सपना पूरा होता है। इस साल नवम्बर में Victoria's Secret का फैशन शो होने जा रहा है और इस साल ये मौका मिला है अमेरिकी मॉडल विनी हार्लो को।
आपको जानकर हैरानी होगी कि विनी एक सामान्य सी दिखने वाली दूसरी मॉडल्स से हटकर है। वो मेडिकल कंडिशन विटिलिगो यानी सफेद दाग की समस्या से पीडि़त है। इस वजह से उनके शरीर में ये सफेद दाग बहुत ज्यादा उभर हुए है।
बावजूद इसके विनी ने अपनी स्किन डिजीज को कभी अपने और अपने मुकाम के बीच कमी नहीं बनने दी बल्कि इसे अपनी खूबी बनाकर आगे बढ़ती गई। जिसका नतीजा ये है कि आज उनका नाम अमेरिका के टॉप मॉडल्स की लिस्ट में आता है। हालांकि सफेद दाग की समस्या की वजह से वो काफी आलोचना सुन चुकी है लेकिन आज अपनी इसी मेडिकल कंडीशन की वजह से वो दूसरी मॉडल्स से अलग नजर आती है। आइए जानते है विनी हार्लो के मॉडलिंग सफर के बारे में।

विक्टोरिया सीक्रेट की एंजिल
दुनिया की हर मॉडल की ये ख्वाहिश होती हैं कि वो विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में रैम्प वॉक करें। इस नवम्बर में विनी इसी नामी ब्रांड के फैशनशो में विक्टोरिया सीक्रेट की एंजिल बनकर रैम्प वॉ

अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में भी आ चुकी है नजर
2014 में विनी America's Next Top Model जैसे शो में भी नजर आ चुकी है विनी हार्लो ने एक इंटरव्यू में बताया कि लोग उनके इस बीमारी का मजाक बनाया करते थे। लोग उसे गाया या जेब्रा कहकर पुकारते थे। उसके शरीर के इन सफेद दाग को लेकर लोगों ने काफी बातें की और उनका मजाक बनाया। उनका कहना है कि जब वह कॉल सेंटर में काम करती थी, तब उन्होंने एक यू-ट्यूब वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके पास कैम्पेन और म्यूजिक वीडियोज का ऑफर आने लगे। इसके बाद वो धीरे-धीरे अमेरिका की टॉप मॉडल बना दिया।

वीडियो से लेकर कवर पेज तक
विनी कई विडियो और फैशन शो में रैम्प वॉक कर चुकी है। इसके अलावा वो काफी नामी मैग्जीन के फोटो कवर में भी नजर आ चुकी है।

कौनसी बीमारी से जूझ रही है विनी ?
26 वर्षीय विनी हार्लो विटिलिगो नामक त्वचा संबंधी बीमारी से पीडि़त है। जिसे सफेद दाग भी कहा जाता है। इस बीमारी में शरीर के कुछ हिस्से की स्किन सफेद हो जाते है बावजूद इसके विनी हार्लो ने इस बीमारी को अपनी कमजोरी ना बनाकर अपनी ताकत बनाया और आज वो अमेरिका के टॉप मॉडल्स की लिस्ट में आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











