Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
'गे' बेटे के लिए सरोगेट बनी उसी की मां, अपनी ही पोती को दिया जन्म
आजकल सेरोगेसी का चलन बहुत आम हो गया है, जो लोग संतान पैदा करने में असक्षम होते है वो आजकल सेरोगेसी के माध्यम से माता पिता बनने का सपना पूरा कर रहे हैं। हाल ही में सेरोगेसी से जुड़ा एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें 61 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी हो पोती को जन्म दिया है। दरअसल इस महिला ने अपने गे बेटे का परिवार बसाने का सपना पूरा करने के लिए ऐसा किया। यह मामला नेब्रास्का का है। आइए जानते है इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।

जानकारी के मुताबिक नेब्रास्का में रहने वाला एक गे कपल मैथ्यू एलेज और इलिओट डॉटरी दोनों एक बच्चें की ख्वाहिश रखते थे। इस ख्वाहिश को पूरा करने में मैथ्यू की मां सेसिल एलेज ने मदद करने की इच्छा जताई। कई तरह की जांच और प्रक्रियाओं के बाद डॉक्टर्स ने सेरोगेसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मैथ्यू के स्पर्म और इलिहोट के बहन ली यार्बी के अंडों का इस्तेमाल करके आईवीएफ यानी In Vitro Fertilisation के जरिए भ्रूण को विकास किया और इस प्रक्रिया के माध्यम से मैथ्यू की मां ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी ही पोती को जन्म दिया।

इसके बाद एक इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैथ्यू ने बताया कि वो पिछले दो साल से सेरोगेसी के जरिए पिता बनने का सपना देख रहे थे लेकिन कोई विकल्प नहीं होने के कारण उनका सपना अधूरा ही रह गया था। लेकिन जब उनकी मां को ये मालूम चला तो वो अपने बेटे और उनके पार्टनर के लिए सेरोगेट बनने को तैयार हुई और इस तरह 30 साल के बाद सेसिल ने गर्भधारण कर डिलीवरी की।



Click it and Unblock the Notifications
