Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
दुल्हन ने शादी में अपने डॉग के साथ किया डांस, 2 मिलियन लोग देख चुके है इस वायरल वीडियो को
लॉस एजेंल्स में एक दुल्हन ने शादी के बाद डांस फ्लोर पर अपने पति की बजाय अपने फेवरेट पेट डॉग के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान शादी में पहुंचे सभी गेस्ट इन दोनों का ये डांस देखकर हैरान ही रह गए। सेलेब्रिटी डॉग ट्रेनर सारा कार्सन डिवाइन ने हाल ही में अपने साथी ट्रेनर जॉन डिवाइन के साथ शादी कर ली और वेडिंग सेरेमनी के बाद उन्होंने अपने 7 साल के प्यारे कुत्ते के साथ डांस किया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सारा ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में सारा और उनका डॉग फ्री स्टाइल डांस करते नजर आ रहे हैं और इसमें कई सारे करतब भी शामिल हैं।

2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं
वीडियो शेयर करने के बाद से अब तक इसे करीब 2.49 लाख देख चुके हैं। साथ ही वीडियो के नीचे कमेंट की भी बाढ़ सी आ गई। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैंने बड़ी और वजनदार ड्रेस पहन रखी थी और इस वजह से मैं काफी नर्वस भी थी। हमने वेडिंग परफॉरमेंस की प्रेक्टिस नहीं की थी और इसलिए मुझे कोई आईडिया भी नहीं था।' सारा ने बताया कि उन्होंने 'अमेरिका गॉट टैलेंट', टेलीविजन शो और लाइव स्टेज पर अपने डॉग के साथ कई सारे परफॉरमेंस दिए हैं।
सारा ने कैप्शन में लिखी ये बात
शादी में डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में सारा ने लिखा- 'आज एक बड़ा दिन है। मैं बहुत खुश हूं कि जीवन के सफर में यह हीरो मेरे साथ रहा। हमने साथ में एक शानदार शाम बिताई।'



Click it and Unblock the Notifications
