Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
पुलवामा में साथियों को खोने वाले CRPF हवलदार ने लकवाग्रस्त बच्चे को खिलाया खाना, वीडियो हुआ वायरल
दया, इंसानियत और बहादुरी ये तीनों ही भारतीय और भारतीय सुरक्षा बल के जवानों के खून में ही पाई जाती है। हालांकि कई लोग कहते है कि बदलते समय के साथ इंसानियत खो चुकी है लेकिन आज भी सीआरपीएफ हवलदार इकबाल सिंह की तरह कई लोग है जिन्होंने अशांति और अराजकता जैसे माहौल के बीच भी इंसानियत की भावना को बरकरार रखा है। जहां कश्मीर की घाटियों मेंतनाव और अशांति का माहौल पसरा हुआ है।
वहां इस सेना में तैनात हवलदार के एक छोटे से काम की बहुत तारीफ की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात CRPF के हवलदार इकबाल सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना खाना एक लकवाग्रस्त बच्चे को खिला रहे हैं। वीडियो में हवलदार इकबाल सिंह अपने हाथों से बच्चे को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस स्नेहपूर्ण काम के लिए उन्हें महानिदेशक के प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है।

पुलवामा हमले का रह चुके है हिस्सा
14 फरवरी को पुलवामा हमले में 40 साथियों को खोने वाले सीआरपीएफ जवान हवलदार इकबाल सिंह ने यहां दिव्यांग बच्चे को अपना भोजन खिलाया। इसके लिए सीआरपीएफ महानिदेशक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इकबाल 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले का हिस्सा थे। वे हमले के दौरान सीआरपीएफ काफिले में ट्रक चला रहे थे। इकबाल सिंह सीआरपीएफ में ड्राइवर हैं। 13 मई को वह श्रीनगर के नवकदल चौक पर तैनात थे। दोपहर के लंच टाइम में उन्होंने एक बच्चे को भूखा देखा। इसके बाद उन्होंने अपना भोजन बच्चे को दे दिया। बच्चा दिव्यांग था, जिसके बाद इकबाल सिंह ने खुद बच्चे को खाना खिलाया।
पुलवामा हमले में बचाई थी साथियों की जान
पुलवामा हमले में उन्होंने अपने कई साथियों को खो दिया। हमले के बाद उन्होंने अपने कई घायल साथियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। पुलवामा हमले के बाद से ही घाटी में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
इस घटना का किसी ने वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद सीआरपीएफ महानिदेशक ने उनकी तारीफ की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



Click it and Unblock the Notifications
