Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टारगेट पूरा नहीं कर पाए कर्मचारी, कंपनी ने दी ये रेंगने की सजा, वीडियो देखिएं
कभी आपने सोचा है कि अगर आप अपनी ऑफिस में मिले टारगेट को पूरा करने पर विफल रहें तो आपके साथ क्या बुरा बर्ताव हो सकता है? हो सकता है आपका बॉस आपसे बुरी तरह पेश आए या फिर ज्यादा से ज्यादा टारगेट पूरा नहीं होने के वजह से ईमेल के जरिए आपको लताड़ मिले।
अगर टारगेट पूरा नहीं होने के एवज आपके साथ ये सब कुछ होता है तो तब भी आप खुद को भाग्यशाली समझिए क्योंकि चायना में टारगेट पूरा न होने पर कर्मचारियों को एक कंपनी ने सड़क पर रेंगने की सजा सुना दी।

इन दिनों China का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक चीनी कंपनी ने टारगेट पूरा न होने पर कर्मचारियों को बीच सड़क रेंगने पर मजबूर किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग कंपनी की इस हरकत से काफी हैरान हैं और खूब आलोचना कर रहे हैं। कर्मचारी साल का टारगेट पूरा नहीं कर पाए तो सजा के तौर पर कंपनी ने कर्मचारियों को बीच सड़क पर रेंगने पर मजबूर किया गया।
कर्मचारियों को साल के अंत तक पूरा करने के लिए एक टारगेट दिया गया था। लेकिन वो इस टारगेट को पूरा नहीं कर पाए जिसके बाद उन्हें भारी ट्रैफिक वाली एक सड़क पर रेंग-रेंगकर चलने के लिए मजबूर किया गया।
वीडियो में देखिएंं
वीडियो को SCMP ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स झंडा लेकर चल रहा है और पीछे कर्मचारी रेंग रहे हैं। सभी कर्मचारी (जिसमें अधिकांश कर्मचारी महिलाएं थी) सूट-बूट में हैं।' सड़क पर इस घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और इसे रोका गया। लेकिन उससे पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद कंपनी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कंपनी के असंवेदनशील व्यवहार की वजह से लोगों में काफी गुस्सा है।



Click it and Unblock the Notifications
