Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मुंबई में होलिका दहन में बुराई के रुप में जलेगा मसूद अजहर और पबजी गेम के पुतले
होली के एक दिन पहले देशभर में होलिका दहन का त्योहार मनाया जाएगा, जो कुछ घंटोंं में होगा। एक दिन पहले शाम के समय में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का अर्थ होता है कि बुराई का अंत। इस बीच मुंबई में होलिका दहन के लिए एक अनोखी तैयारी की है। वर्ली इलाके में बुधवार को होलिका दहन पर जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया आतंकी अजहर मसूद का पुतला जलाया जाएगा। यह पुतला इसलिए बनवाया है कि क्योंकि यह आतंकी देश में आतंकवाद फैलाकर शांति खत्म कर रहा है। होली के अवसर पर लोग देश की सबसे बड़ी बुराई को जलाने की तैयारी में है।

मुंबई के वर्ली इलाके में बनाए गए इस पुतले में अजहर को AK-47 बंदूक के साथ दिखाया गया है। पुलावमा हमले के बाद से ही पूरे देश मसूद अजहर के खिलाफ आक्रोश है। इस पुतले को निर्माण वीर नेताजी क्रीडा मंडल किया है। माना जाता है कि होलिका दहन में बुराईयों को जलाया जाता है, जिस वजह से मसूद अजहर के पुतले का दहन किया जाएगा।

न सिर्फ होलिका दहन पर जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया आतंकी अजहर मसूद को जलाने की तैयारी की गई है बल्कि हमारे देश और समाज से दशहत का नामों-निशान भी खत्म हो जाएं। इसलिए दहशत को भी आग में झोंककर मिटाने की तैयार की गई है।

इन दिनों दहशत और आतंक के अलावा पीयूबीजी यानी पबजी गेम की भी दहशत फैली हुई है। मुंबई में पीयूबीजी गेम का भी पुतला बनाया गया है, जिसका दहन भी होलिका के साथ किया जाएगा। पबजी गेम की वजह से कई बच्चों में हिंसक प्रवृति बढ़ रही है, जिसके वजह से ये कई राज्यों में बैन हो चुके इस गेम का भी पुतला इस बार होली पर जलाने की तैयारी में है। मुंबई में यह पुतला भी बुराईयों के रुप में जलाने की तैयारी है।
गौरतलब है कि होलिकादहन को लेकर कई प्रचलित मान्यताएं है। इसमें सबसे आम भक्त प्रहलाद की कहानी है। इसमें वह अपनी बुआ होलिका के साथ आग में बैठता है। होलिका जल जाती है पर प्रहलाद बच जाते हैं। यह कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत को बताती है। इस मान्यता के चलते लोग होली से एक दिन पहले होलिकादहन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
