Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जुगाड़: पत्नी ने पासपोर्ट को रद्दी समझ बना दिया फोन डायरेक्टरी, पति के उड़े होश
केरल (Kerala) में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिससे पति हैरान रह गया। पत्नी को घर में खाली कॉपी दिखी और जिसको उसने टेलीफोन डायरेक्ट्री बना दिया और राशन की सामान की लिस्ट लिख दी। बाद में पता चला कि वो खाली कॉपी नहीं बल्कि उसके पति का पासपोर्ट था। जब पति ने अपने पासपोर्ट को खोलकर देखा तो उसके तोते उड़ गए। पासपोर्ट के अंदर राशन की लिस्ट और रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखे थे।

अक्सर घरों में होता है कि गृहणियां जरुरी फोन नम्बर और घरेलू कामों से जुड़ी लिस्ट बनाने के अक्सर खाली पड़े डायरी या नोटबुक का इस्तेमाल कर लेती है। केरल की इस महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया। महिला ने पासपोर्ट के शुरुआती पन्नों में रिश्तेदारों के मोबाइल नम्बर लिख लिए। और पीछे के पन्नों में शॉपिंग लिस्ट बना दी। महिला को लगा ये महज एक कॉपी है।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उस महिला का बेटा बता रहा है कि किस तरह उसकी मां ने उसके पिता के पासपोर्ट को टेलिफोन डायरेक्टरी बना दिया। अब इस व्यक्ति का पासपोर्ट कानूनी तौर पर अवैध हो गया है। क्योंकि पासपोर्ट नियमों के मुताबिक इसमें जो खाली पेज दिए जाते हैं, उनमें सिर्फ तब सील लगाई जाती है, जब कोई शख्स वीजा के लिए आवेदन करता है। इन पन्नों पर कुछ और लिखने पर पासपोर्ट निरस्त मान लिया जाता है।
वैसे ये कोई पहली घटना है, कुछ समय पहलेआनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया था।जिसमें बताया गया था कि एक चीनी शख्स को एयरपोर्ट से इसलिए वापस लौटना पड़ा क्योंकि उसके बेटे ने उसके पासपोर्ट पर अपनी कलाकारी दिखा दी थी।



Click it and Unblock the Notifications
