Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
भारत में पतंग उड़ाने से लेकर ओरल सेक्स है अवैध, जानें और क्या है लिस्ट में शामिल
भारत में ऐसे कई सारे काम हैं जो वैध नहीं माने जाते हैं। पतंग उड़ाने से लेकर ओरल सेक्स भी भारत में अवैध काम की श्रेणी में आता है। ऐसे बहुत से काम हैं जिन्हें लोग अनजाने में कर जाते हैं लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि वो अवैध है। आज कुछ ऐसे ही कामों के बारे में जानते हैं कि जिन्हें भारतीय लोग करते हैं लेकिन वो असल में है अवैध।

महिलाओं का नाईट शिफ्ट करना है अवैध
क्या आप ये बात जानते हैं कि कारखाना अधिनियम 1948 के मुताबिक महिलाओं से नाईट शिफ्ट में काम कराना अवैध है। पता नहीं बीपीओ, कॉल सेंटर में काम करने वाले इस बात पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।

वेश्यावृत्ति नहीं, लेकिन दलाली करना है अवैध
भारत के कई नगर और शहरों में रेड लाइट एरिया मौजूद हैं। ऐसी जगह पर वैध रूप से लोग शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैसे दे सकते हैं और उन्हें कोई परेशान नहीं करता है। मगर वहीं दूसरी तरफ, अगर किसी व्यक्ति ने दलाल से सम्पर्क करने की कोशिश की या फिर किसी की दलाली करनी शुरू की तो उसके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

आत्महत्या करना है गैरकानूनी
IPC की धारा 309 के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया तो ये कानून के तहत दंडनीय अपराध है।

सड़क के किनारे दांतों का इलाज करना है कानून विरोधी
दंत चिकित्सक अधिनियम, 1948 के सेक्शन 49 के चैप्टर V के अनुसार भारत में सड़क किनारे आप अपने दांतों का इलाज नहीं करवा सकते हैं। इसके अलावा सड़क पर कानों की सफाई करवाना भी गैरकानूनी है। इस कानून के बावजूद इस देश की गलियों में दांत निकालने वाले और कानों की सफाई करने वाले अपना काम कर रहे हैं और लोग उनकी सेवाएं भी ले रहे हैं।

पतंग उड़ाना
एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत आपको प्लेन उड़ाने के लिए लाइसेंस की जरूरत है ठीक उसी तरह पतंग उड़ाने के लिए भी आपको परमिट की जरूरत होती है। इस बारे में शायद ही लोगों को जानकारी है।

ओरल सेक्स
क्या आप जानते हैं कि IPC की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक सेक्स को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा गया है। ओरल सेक्स भी इसी सूची में आता है लेकिन ये अब भी कुछ मामलों में अवैध माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
