Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मर्दों की बढ़ी परेशानी, इन देशों में शादी के लिए नहीं मिल रही हैं लड़कियां
ऐसे बहुत से देश हैं जहां पुरुषों को अपनी पार्टनर ढूंढने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ती है। कुछ देशों में मर्दों की जनसंख्या महिलाओं की जनसंख्या से कहीं ज्यादा है और इसी वजह से उन्हें अपने लिए लड़की तलाश करने में काफी परेशानी हो रही है। इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसे कौन से देश हैं जहां पुरुषों को अपने लिए पार्टनर ढूंढने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है।

लीबिया
लीबिया एक ऐसा देश है जो बरसों से कई गृह युद्ध में फंसा रहा। इस युद्ध के कारण महिलाओं की एक बड़ी संख्या इससे प्रभावित हुई और इसकी चपेट में आ गई। उसी का परिणाम है कि आज देश में महिलाओं से ज्यादा आदमियों की संख्या है।

फिलीपींस
फिलीपींस एक खूबसूरत देश है और यहां भी मर्दों का अनुपात महिलाओं से ज्यादा है। इस मुल्क में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर ज्यादा नहीं है और इसी वजह से वो दूसरे देशों में जा रही हैं और वहीं सेटल भी हो रही हैं।

आइसलैंड
आंकड़ों की बात की जाए तो औसतन 100 महिलाओं पर मर्दों की संख्या 104 है। ऐसी बात भी सामने आयी थी की स्थिति को सुधारने के लिए इस देश की सरकार ने दूसरे देश की लड़कियों को यहां के लड़को से शादी करके सेटल होने का प्रस्ताव दिया था लेकिन अंत में ये खबर सिर्फ अफवाह ही निकली।

नोर्वे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोर्वे में महिलाओं की कुल जनसंख्या से मर्दों की जनसंख्या 12,000 ज्यादा है। इन आंकड़ों के बाद अब भी समझ नहीं आ रहा है कि इस अंतर को कैसे कम किया जाए।

अफगानिस्तान
युद्ध ने इस देश के सूरतेहाल को ही बदल कर रख दिया। मगर युद्ध से पहले तक अफगानिस्तान एक अमनपसंद मुल्क के तौर पर जाना जाता था। मगर जब से तालिबान ने यहां नियंत्रण हासिल किया है तब से महिलाओं ने इस देश को छोड़कर जाने में ही भलाई समझी।

भारत
बड़ी जनसंख्या के लिए ये देश दुनिया में जाना जाता है लेकिन मौजूदा हिंसा और लैंगिक असमानता के कारण पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं की संख्या कम है।



Click it and Unblock the Notifications
