Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
दिल्ली मेट्रो ने किया ट्वीट, ईयरफोन लगाकर देखें Game of Thrones, सस्पेंस बनाएं रखें!
दुनिया भर में पहचान बना चुका लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का सीजन 8 का फिनाले एपिसोड टेलिकास्ट हो चुका है। भारत में भी इस टीवी सीरीज की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। गेम ऑफ थ्रॉन्स (Game of Thrones) यानी जोओटी (GOT) का आखिरी सीजन का आखिरी एपिसोड की चर्चा हर जगह हो रही है। जिन लोगों ने इस सीजन का आखिरी एपिसोड नहीं देखा वो अभी स्पॉइलर (spoiler) से बच रहे हैं।
फिनाले एपिसोड का मजा किरकिरा न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों से खास अपील की है। दिल्ली मेट्रो ने यात्रा के दौरान गेम ऑफ थ्रोन्स (जीओटी) देखने वालों से ईयरफोन का इस्तेमाल करें। ताकि एक यात्री के जीओटी देखने के कारण दूसरे यात्री का इस सीरीज को लेकर सस्पेंस खत्म न हो। इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने आधिकारिक अकांउट से ट्वीट करके खास अपील की है।

ये किया है ट्वीट
बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने इस संबंध में अपने आधिकारिक अकांउट से एक ट्वीट किया है. दिल्ली मेट्रो ने कहा, ‘‘ट्रेन ऑफ थ्रोन्स में देखिए सीजन का आखिरी पड़ाव, लेकिन बाकियों का मजा किरकिरा नहीं करें। यदि आप मेट्रो में जीओटी देख रहे हैं, तो ईयरफोन का इस्तेमाल अवश्य करें।''

सांसा स्टार्क का शेयर किया एनिमेटेड पोस्टर
इस ट्वीट के साथ ही सीरीज की मुख्य किरदार सांसा स्टार्क का एनिमेटेड पोस्टर भी शेयर किया गया है। सांसा स्टार्क का किरदार सोफी टर्नर ने निभाया है। पोस्टर में लिखा है, ‘‘सांसा ट्रेन ऑफ थ्रोन्स में जीओटी देख रही हैं, वह हेडफोन का इस्तेमाल कर रही हैं। वह अन्य लोगों का मजा किरकिरा नहीं कर रही। सांसा जैसा बनिए।''
ये रहा ट्वीट
यहां देखिएं कैसे क्रिएटिव तरीके से दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है।

2011 में प्रसारित हुआ था पहला सीजन
बता दें कि HBO की अत्यंत लोकप्रिय सीरीज गेम ऑफ थ्रॉन्स (Game of Thrones) का प्रीमियर साल 2011 में हुआ था और आठ सीजन और 73 कड़ियों के बाद भारत में सोमवार को इस सीरीज के आखिरी सीजन का फिनाले एपिसोड टेलिकास्ट हुआ था। Game of Thrones अमेरिकी लेखक जॉर्ज आर आर मार्टिन के उपन्यास ‘ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर' पर आधारित है।



Click it and Unblock the Notifications