Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेलेंटाइन डे स्पेशल: बेटे के लिए गर्लफ्रेंड बनाने मां पहुंची कॉलेज, वायरल हो रहा है ये वीडियो
वेलेंटाइन डे यानी प्यार का वो दिन जिस दिन हवाओं में भी इश्क घुला सा होता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद ही खास होता है। कई सिंगल लोग पार्टनर नहीं होने की वजह से इस दिन को सेलिब्रेट नहीं कर पाते हैं, जिसका मलाल उन्हें कहीं न कहीं रह जाता है।
एक मां ने अपने बेटे को इस मलाल से दूर रखने के लिए बेटे की कैम्पस में जाकर उसके लिए गर्लफ्रेंड ढूंढना शुरु कर दिया। वैलेंटाइन डे के मौके पर अमेरिका के एक कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉलेज स्टूडेंट की मां वेलेंटाइन डे पर अपने बेटे का अकेलापन दूर करने के लिए कॉलेज कैम्पस में गर्लफ्रेंड ढूंढती हुई नजर आ रही है।

लड़कियों से करने लगी अपील
रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के की मां यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर घुस गई इसके बाद वे कई लड़कियों के पास जा-जाकर उनसे बात करने लगीं और अपने बेटे के साथ डेट पर जाने के लिए अपील करने लगी। जब महिला ने कैंपस के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए वहां मौजूद लड़कियों के पास जाकर उनसे जबरदस्ती अपनी अपील मनवाने की कोशिश करने लगी तो किसी ने कैंपस में पुलिस को सूचित कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरा मामला यूएस के मैरीलैंड टॉनसन यूनिवर्सिटी का है, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे लोग खूब चाव से देख रहे हैं। कई लड़कियों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई कि एक महिला उनके पास आकर अपने बेटे के साथ डेटिंग पर जाने की बार-बार अनुरोध कर रही है। इसके बाद पुलिस ने एक इंसिडेंट एडवाइजरी जारी की।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने एक मल्टीकलर की स्कार्फ पहन रखी है। वह लड़कियों के पास जा-जाकर अपने फोन में अपने बेटे की फोटो दिखाते हुए कह रही है कि ये मेरा बेटा है क्या वो उसके साथ डेट पर जाएगी। कैंपस पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस में चक्कर काट रही महिला का वीडियो जारी किया है।

बेटे को देखना चाहते है लोग
छात्रों ने बताया कि महिला केवल कैंपस में ही नहीं, लाइब्रेरी और आर्ट्स डिपार्टमेंट के अंदर जाकर भी वहां मौजूद लड़कियों से अपनी अपील जारी रखी। जानकारी के मुताबिक उस महिला के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट कर उस लड़के की फोटो को देखने की इच्छा जाहिर की।



Click it and Unblock the Notifications
