Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
ये शख्स घर के बाहर तीन घंटे तक करता रहा ये शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद हुआ VIDEO
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी शख्स को हैरान कर दिया है। जिसने भी इस वीडियों को देखा वो हैरान हो गया। दरअसल कैलीफोर्निया में किसी अनजान शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी अनजान व्यक्ति के घर खड़ा होकर डोर बेल यानी घंटी को तीन घंटे तक चाटता रहा। जी हां... सुनकर भले ही आपको हैरानी होगी लेकिन ये सच है।
अब कैलीफोर्निया की पुलिस उस आदमी की तलाश में है। सूत्रों की माने तो रॉबर्ट डेनियल अरोयो नाम का एक चोर है और उसे न्यू ईयर की रात को एक शख्स के घर की घंटी को चाटता देखा गया था।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ये घटना कैलीफोर्निया के सेलीनास में हुई थी जिस बारे में घर की मालिक सिलविया डुनगन ने बताया कि, 'वो घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं थीं, लेकिन उस वक्त उनके बच्चे घर में मौजूद थे। जब उन्होंने सिक्योरिटी कैमरा फुटेज चेक किया तो वो इस फुटेज को देखकर हैरान रह गईं। ' CCTV फुटेज में उन्होंने देखा कि कोई शख्स उनकी डोरबेल को चाट रहा है! उस शख्स ने ऐसा 10 या 15 मिनट नहीं बल्कि 3 घंटे तक किया।
रिलैक्स करने के लिए
सिलविया डुनगन को ये समझ नहीं आया कि वो आदमी डोर बेल क्यों चाट रहा है? इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सुचना दी। पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि वो रिलैक्स करने के लिए ऐसा कर रहा था। हालांंकि उसमे किसी भी चीज़ को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया और बस वो डोर बेल चाटकर निकल गया।
ट्वीट करके जताई हैरानी
सिलविया डुनगन ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने पिछली महीने ही घर की डोर बेल लगवाई थी, अब इसके पूरे पैसे वसूल हो गए हैं, ये बहुत ही अजीब था। उसके परिवार के लिए मुझे अजीब सा लग रहा है। पुलिस अब 33 वर्षीय रॉबर्ट डेनियल अरोयो की तलाश कर रही है। वीडियो में देखिए इस शख्स की हरकत।



Click it and Unblock the Notifications