Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
जिंदा ऑक्टोपस खाने चली थी ये लड़की देखें क्या हुआ हश्र
ब्लॉगिंग के बाद इन दिनों व्लॉगिंग का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। व्लॉगिंग से जुड़े लोग कुछ भी करते हैं और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर देते हैं, इनका मकसद अपने फॉलोवर्स और व्यूज बढ़ाना होता है। ये अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन करने और उनके सामने कूल बनने के चक्कर में कुछ नया और अलग करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

कुछ इसी मकसद से एक व्लॉगर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश की लेकिन उसका ये आईडिया तब भयानक तजुर्बे में बदल गया जब वो जिंदा ऑक्टोपस इसके चेहरे पर ही चिपक गया। उस लड़की के साथ आखिर क्या हुआ और इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये लेख और देखें वीडियो।

ये लड़की लाइव स्ट्रीमिंग करने में है एक्सपर्ट
ये लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवन' के नाम से जानी जाती है और अपने इसी अकाउंट से वो सी फूड खाते हुए अपनी लाइव वीडियो शेयर करती है। इस लड़की ने अपने इसी पैशन को एक कदम और आगे ले जाने का फैसला किया और लाइव वीडियो के दौरान एक जिंदा ऑक्टोपस खाने का सोचा।

लड़की ने हाथ में लिया हुआ था जिंदा ऑक्टोपस
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ये व्लॉगर हाथ में अच्छा खासा बड़ा ऑक्टोपस लेकर अपने चेहरे के पास लाते हुए नजर आयी। वो ऑक्टोपस के एक हिस्से को दांत से काटने की प्लानिंग कर रही थी।

उसकी हंसी कुछ ही देर में आंसुओं में हुई तब्दील
इस लड़की का ऑक्टोपस का एक बाईट लेना उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। हमले का आभास होते ही ऑक्टोपस आक्रामक हो गया और देखते ही देखते वो उस लड़की के चेहरे पर चिपक गया। लाइव स्ट्रीमिंग की वजह से वो लड़की शुरुआत में तो थोड़ी हंसती हुई नजर आयी जैसे उसके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन धीरे धीरे ये दर्द और आंसुओं में बदल गया।
आखिरकार ऑक्टोपस से मिल ही गया छुटकारा
बहुत देर तक चले संघर्ष के बाद व्लॉगर अपने चेहरे से ऑक्टोपस को हटाने में कामयाब हो पायी। मगर इस जद्दोजहद की वजह से ऑक्टोपस ने लड़की के चेहरे को नुकसान पहुंचा दिया जिससे खून भी बह रहा था। गाल में उसे काफी चोट पहुंची।
अपनी जान बचाने के लिए ऑक्टोपस और व्लॉगर के बीच चली जंग का वीडियो यहां देखें।



Click it and Unblock the Notifications