Latest Updates
-
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान -
National Nutrition Week 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इसका इतिहास और महत्व -
September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में आएंगे जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
जन्माष्टमी 2026: 3 या 4 सितंबर? कन्फ्यूजन छोड़ें, जानें सही तारीख और निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त -
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, रिकवरी से लेकर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने तक के दिए टिप्स -
Hal Shashthi 2026: हल षष्ठी या बलराम जयंती कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
अल्ट्रासाउंड में दिखी गर्भ में जुड़वां बच्चों की लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल
गर्भ में जुड़वां बच्चों की खबर सुन कर किसी भी मां बाप को बहुत खुशी होगी लेकिन तब आप कैसी प्रतिक्रिया देंगे जब आपको मालूम चले कि इस दुनिया में कदम रखने से पहले ही उन बच्चों ने गर्भ में ही लड़ना शुरू कर दिया है? सुनने में ये काफी अजीब लगेगा। यहां हम एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें जुड़वां शिशु स्कैन के दौरान एक दूसरे से दो दो हाथ करते दिखे। इस लेख के माध्यम से आप भी देखें वो वीडियो।

पिछले साल शेयर किया गया था वो क्लिप
सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो पिछले साल का है जिसे चीन के एक व्यक्ति ने अपनी प्रेगनेंट पत्नी के अल्ट्रासाउंड के दौरान रिकॉर्ड किया। महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चियां थी और अल्ट्रासाउंड के वक्त वो चार महीने पूरे कर चुकी थीं।

अल्ट्रासाउंड स्कैन में नजर आया कुछ अलग
अल्ट्रासाउंड स्कैन वीडियो में दोनों भ्रूण एक दूसरे को लात और हाथ से मारते हुए नजर आए। पिता ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया और देखते ही देखते ये वायरल हो गया।

गर्भ में पल रही बच्चियों के पिता थे बहुत खुश
उस व्यक्ति ने बताया कि वो अपनी बच्चियों जिन्होंने इस दुनिया में अभी कदम भी नहीं रखा उन्हें एक दूसरे से लड़ते देख कर बहुत खुश हुए।
सोशल मीडिया में वायरल हिट हुआ ये वीडियो
ये वीडियो भले ही अब तकरीबन एक साल पुराना हो चुका है और इन बच्चियों का जन्म भी हो गया है। लेकिन इसके बावजूद ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक बड़ा हिट साबित हुआ। आंकड़ों के मुताबिक इस वीडियो को 2.5 मिलियन बार देखा जा चुका है और इस पर 80,000 से ज्यादा कमेंट्स आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications