Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
पड़ोसी कुत्ते से थे ‘ नाजायज संबंध’, मालिक ने 3 साल की पमेरियन को घर से निकाला
केरला में एक मालिक ने अपने पालतू पमेरियन डॉग का पड़ोसी कुत्ते के साथ अवैध संबंध रखने पर घर से बाहर निकाल दिया। कथित तौर पर ये सफेद रंग का तीन साल का पमेरियन तिरुवनंतपुरम के एक पास मशहूर बाजार चकाई के पास पाया गया था।
इसके शरीर पर एक नोट बंधा हुआ मिला जिस पर मलयालयी भाषा में लिखा हुआ था, 'इस कुत्ते को इसलिए छोड़ा जा रहा हैं क्योंकि इसके पड़ोस के कुत्ते से 'नाजायाज संबंध हैं।' सोशल मीडिया पर इस नोट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने कुत्ते के मालिक के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर की। एनिमल संस्था से जुड़े लोगों का मानना है कि मादा कुत्तों को ज्यादात्तर लोग इसलिए भी छोड़ देते है कि प्रजनन के मौसम के दौरान इन्हें सम्भालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

जानें क्या लिखा है इस नोट में
इस नोट में मालिक ने लिखा है, 'यह एक समझदार और अच्छी आदतों वाला कुत्ता हैं। इसे ज्यादा खाने की जरुरत नहीं है। ये बिल्कुल स्वस्थ हैं। यह हफ्ते में 5 बार नहाती है। और हां, ये भौंकती है लेकिन किसी को आज तक नहीं काटा है। यह ज्यादात्तर दूध, बिस्किट और अंडे ही खाती है। इसे इसलिए छोड़ा जा रहा है क्योंकि इसका पड़ोस के साथ 'नाजायज संबंध' हैं।

कुत्तों में भी होता है नाजायज संबंध?
इस मामले के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया में लोग इस कुत्ते के मालिक के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 'पीपुल फॉर एनिमल' संस्था के एक वॉलिंटियर को इस घटना की सूचना मिलने के बाद इसे बचाया गया है। कुत्ते के साथ मिले नोट को इस वॉलिंटियर ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट भी किया है।
और कैप्शन में लिखा, जिस शख्स ने भी इस मासूम कुत्ते को छोड़ा है, वो निश्चित ही मानसिक रुप से बीमार है, मैं हैरान हूं कि उसके बच्चों की कैसी स्थिती होगी? क्या कुत्तों में 'नाजायज संबंध' जैसी कोई चीज होती है? अगर ऐसा होता भी है तो ठीक यह रहता है कि परिवार वाले किसी ज्योतिष से बातचीज कर इसका पारम्पारिक तरीके से शादी करवा लेते हैं?



Click it and Unblock the Notifications
