Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
18 साल बाद एक सीध में दिख रहे हैं पांच ग्रह, जानिए कैसे देख सकते हैं आप ये अद्भूत नजारा
ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो अंतरिक्ष की दुनिया को जानने व उसे देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आपको वर्तमान में घट रही खगोलीय घटना के बारे में जरूर जानना चाहिए। दरअसल, इस समय हमारे सौर मंडल में पांच प्रमुख ग्रह - बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि एक सीध में आ गए हैं और उन्हें नग्न आंखों से भी आसानी से देखा जा सकता है। सौर मंडल में यह अद्भुत संयोग 18 साल बाद बन रहा है और दोबारा इस घटना को देखने के लिए फिर से 18 सालों का इंतजार करना होगा। तो चलिए जानते हैं इस विशेष खगोलीय घटना के बारे में-

क्या है यह अद्भुत खगोलीय घटना
18 साल बाद बन रहे इस अद्भुत संयोग को ग्रेट प्लेनेटरी एलाइनमेंट या प्लेनेटरी परेड भी कहा जाता है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार अर्थात् 24 जून को हो चुकी है, लेकिन दुनिया के अधिकांश हिस्सों से सोमवार तक दिखाई देगा। एक लंबी अवधि के बाद घटित होने वाली यह खगोलीय घटना इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि, यह बुध ग्रह को देखने का एक विशेष अवसर है। दरअसल, बुध ग्रह सूरज की तेज रोशनी से दिखाई नहीं देता है। लेकिन अब आप उन्हें भी देख सकते हैं। नजर नहीं आता। सोसाइटी फॉर पॉपुलर एस्ट्रोनॉमी प्रो लूसी ग्रीन के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और मुख्य स्टारगेज़र बताते हैं कि ग्रह "क्षितिज के करीब से फैले मोतियों की एक स्ट्रिंग की तरह" दिखाई देते हैं। यह एक विशेष घटना भी है क्योंकि ग्रह सूर्य से जिस क्रम में स्थित होते हैं, उसी क्रम में प्रकट होते हैं। ऐसे में आप अंतरिक्ष में स्थित ग्रहों की स्थिति को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

शुक्रवार को दिखा अद्भुत नजारा
यूं तो खगोलशास्त्रियों के अनुसार इन पांच ग्रहों के एक लाइन में आने वाली घटना को देखने का समय 24 जून 2022 की सुबह 3:39 बजे से लेकर 27 जून के सूर्योदय 4:43 बजे तक का है। लेकिन शुक्रवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह यह योग सबसे चमकीला था। सोसाइटी फॉर पॉपुलर एस्ट्रोनॉमी प्रो लूसी ग्रीन के अनुसार, शुक्रवार के दिन एक अर्धचंद्र चंद्रमा भी इसमें लाइनअप में शामिल हो गया। जिसके कारण यह शुक्र और मंगल के बीच दिखाई दिया।

इन ग्रहों को कैसे देखें?
अगर आप इन ग्रहों को एक साथ देखने की इच्छा रखते हैं तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा। दरअसल, सूर्योदय से पहले इन ग्रहों को आसानी से देखा जा सकता है। इन्हें देखने का सही तरीका है कि आप पूर्व से लेकर दक्षिण पूर्व के आकाश में देखें। यूं तो सुबह के समय यह ग्रह आपको नग्न आंखों से भी नजर आ जाएंगे। लेकिन अगर आप इन ग्रहों को अधिक बेहतर तरीके से देखना चाहते हैं तो ऐसे में टेलीस्कोप का इस्तेमाल करना अधिक बेहतर रहेगा।
सोमवार सुबह तक देख सकते हैं ग्रेट प्लेनेटरी एलाइनमेंट
अगर आपने शुक्रवार की सुबह ग्रेट प्लेनेटरी एलाइनमेंट नहीं देखा है तो आप अभी भी मौका नहीं चूके हैं, क्योंकि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यह विचित्र खगोलीय घटना सोमवार तक देखी जा सकती है। हालांकि, अगर आप नग्न आंखों से इसे नहीं देख पा रहे हैं तो ऐसे में आप घर पर रहकर इसे लाइव-स्ट्रीम के जरिए भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
