Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
थाईलैंड के जू में चिम्पांजी से कराया सेनिटाइजेशन, प्रशासन ने कहा ये उसकी एक्सरसाइज है
थाइलैंड के एक चिड़ियाघर में चिम्पांजी को मास्क पहनाकर सैनेटाइजेशन का काम काम कराया जा रहा है। चिम्पांजी साइकिल पर बैठकर चिड़ियाघर के अलग-अलग हिस्से में डिसइंफेक्टेंट स्प्रे कर रहा है। मामला सेमुट प्रैकर्न मगरमच्छ फार्म का है। इसका वीडियो वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया है। इस मामले की पेटा ने थाइलैंड पुलिस से शिकायत की है। पेटा का ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा है कि चिड़ियाघर में नरक जैसी स्थिति है। कई जानवरों की हालत खराब है।

चिड़ियाघर प्रशासन के तर्क
चिड़ियाघर के डायरेक्टर का कहना है कि, यहां बंदरों से कोई व्यावसायिक एक्टिविटी नहीं कराई जा रही। जू बंद है और यहां सन्नाटा है इसलिए चिड़ियाघर के कर्मचारी चिम्पांजी को एक्सरसाइज करा रहे हैं।
कोरोनावायरस के मामले सामने आने के बाद सरकारी आदेश पर जू को बंद कर दिया गया था। हम पूरे चिड़ियाघर को हफ्ते में दो से तीन बार साफ करते हैं ताकि जैसे ही सरकार से जू खोलने का आदेश मिले तो हम तैयार रहें।
चिम्पांजी काफी प्रशिक्षित है, हम उसे बाहर लेकर आए ताकि बंदी के दौरान वह अपने शरीर को स्ट्रेच कर सके, उसके लिए एक्सरसाइज जैसा है।

मास्क और कपड़े पहनने को मजबूर
सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि ये चिम्पांजी इंसानों जैसे कपड़े पहनने को मजबूर है। इसके बाद मास्क पहनकर पैडल वाली साइकिल चला रहा है। इस चिम्पांजी के इस काम का वीडियो बनाया गया है। जिसके अंत में उसे अपने काम की तारीफ करने के लिए भी कहा जाता है।

पहले भी सामने आए हैं क्रूरता के मामले
पेटा के मुताबिक, मगरमच्छ फार्म और चिड़ियाघर में चिम्पांजी जैसे जानवर दयनीय जीवन जीते हैं। जब वे मानव मनोरंजन के लिए उपयोग नहीं किए जाते हैं, तब उन्हें पिंजड़ों में रखा जाता है। पिछले साल दर्शकों के आगे करतब दिखाने के लिए हाथी को प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल हुआ था। भालुओं को गंदगी में रखने और मगरमच्छों को खाना न देने के इस चिड़ियाघर से जुड़े कई मामले उजागर हो चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
