Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अपनी शादी में दूल्हे ने बजाया बैंड, वीडियो हुआ वायरल
बैंड-बाजा के बिना कोई भी बारात पूरी नहीं होती। हालांकि, ऐसे समय में जब देश हर दिन तीन लाख से अधिक कोरोनोवायरस मामले रिपोर्ट हो रहे हैं तो ऐसे में बिग फैट इंडियन वेडिंग एक सपने के पूरे होने जैसा ही है। जबकि कई कपल्स अपनी शादी की प्लानिंग को पोस्टपोन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ कपल्स कोर्ट वेडिंग या वर्चुअल वेडिंग का रूख कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बेहद करीबी लोगों की उपस्थिति में ही शादी

समारोह संपन्न कर रहे हैं।
ऐसे में हाल ही में अपनी ही शादी में बैंड बजाते हुए दूल्हे का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया।
30 सेकंड की क्लिप में, दूल्हे को ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस पहने हुए अपने विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए ड्रम को स्टिक से बजाते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन को उसके बगल में खड़ा देखा जा सकता है।
"आत्मनिर्भर दुल्हा," शर्मा ने वीडियो को कैप्शन दिया।
हालांकि, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया था।
वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने कहा, 'कोरोना नियम का पालन करते हुए हुए दूल्हे। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "आज तो ढोल पीट रहा है, कुछ समय बाद अपना सिर पिटेगा।" एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "लेकिन वह पेशेवर दिखते हैं।"



Click it and Unblock the Notifications
