Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Exclusive: कार्तिक आर्यन ने किए डाइट, फेमिली और वर्कआउट से जुडे सिक्रेट शेयर
इस वैलेंटाइन डे के तुरंत बाद यानी 17 फरवरी को फिल्म शहजादा देखें, उनके साथ। यकीनन, आपको और उनको अच्छा लगेगा। ऐसा हम नहीं बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने मुझसे कहा। हाल ही में वो दिल्ली आए थे अपनी फिल्म शहजादा का प्रमोशन करने के लिए। सीधे तौर पर कहा कि फैमिली से कोई कंप्रोमाइज नहीं। जिसे अपना मान लिया, वो हो गया अपना। उन्होंने अलहदा अंदाज में फिल्म का डॉयलॉग सुनाया- 'जब बात फैमिली पर आती है, तो कोई डिसक्शन नहीं केवल एक्शन होता है।'

सच भी तो यही है कि फैमिली को लेकर हरेक को यही एटीटयूड रखना चाहिए। आपकी फैमिली सबसे खास होती है। हाल ही में जिसे वेलेंटाइन वीक पर आपने अपना बना लिया, वो भी तो आपकी फैमिली में ही आ गया। शाहजादा फिल्म को स्क्रीन पर 17 फरवरी को उनके साथ आप देख
पाएंगे।
आने वाली फिल्म शहजादा की प्रोमोशन के दौरान एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म, फैमिली, फूड और वर्कआउट की बातें की। आइए हम सबका पसंदीदा कार्तिक की सब बातों से रूबरू होते हैं।
वर्कआउट और फूड
कार्तिक आर्यन कहते हैं, मैं फूडी हूं, लेकिन हेल्दी खाना खाता हूं। कोशिश करता हूं कि ज्यादा वॉयली न खाउं, लेकिन जब बात दिल्ली की होती है, तो बगैर छोले-भटुरो खाए नहीं जाता हूं। अगर कभी अनहेल्दी खा लेता हूं, तो उसकी कैलोरी को वर्कआउट से बर्न कर लेता हूं। मेरे वर्कआउट में शामिल है लेग क्रंचेस, लेग रेज, साइकलिंग और माउंटेन क्लाइम्बिंग। मैं मेंटल फिटनेस को फिट-फाइन रखता हूं। इसके लिए हेल्थ फिट रखता हूं। कई बार शेडयूल के कारण सुबह में वर्कआउट नहीं कर पाता हूं तो रात में वर्कआउट कर लेता हूं। इसके साथ नो क्रॉम्प्रोमाइज। पॉजिटिव थिंकिंग का अलग निखार चेहरे पर आता है।
दिल्ली है मेरा घर
कार्तिक कहते हैं, 'भले ही मैं ग्वालियर का हूं। लेकिन, जब दिल्ली आता हूं तो बेहद अपनापन यहां फील करता हूं। मेरी जो भी फिल्में आई है, सबकी शूटिंग का हिस्सा दिल्ली रहा है। शहजादा की शूटिंग के लिए दो-दो महीने दिल्ली रहा हूं। यहां का लोकल फूड मुझे बेहद पसंद आता है। दिल्ली 6 में आते ही यह भूल जाता हूं कि अधिक खाने से वजन बढ़ सकता है।
फैमिली को दें पूरा अटेंशन
एक सवाल के जवाब में एक्टर कार्तिक आर्यन ने कहा कि आज के दौर में जरूरी है कि आप अपनी फैमिली को पूरा अटेंशन दें। फैमिली है तो सबकुछ है। इसमें किसी तरह का डिस्टरबेंस नहीं होना चाहिए। हमारे यहां वसुधैव कुटुम्बकम की बात कही गई है। बॉलीवुड में हमारी टीम भी हमारी फैमिली ही तो है। सबके सुख-दुख का ध्यान रखना हरेक मेंबर का दायित्व है।



Click it and Unblock the Notifications
