Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बराक ओबामा भी Man vs Wild में आ चुके है नजर, PM मोदी से पहले ये लोग ले चुके हैं शो में एंट्री
डिस्कवरी चैनल पर आने वाले शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे। 12 अगस्त को रात 9 बजे प्रसारित होने वाले इस खास एपिसोड में पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स उत्तराखंड के सबसे पुराने नेशनल पार्क 'जिम कार्बेट नेशनल पार्क में एडवेंचर्स एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कोई बड़ी हस्ती बेयर ग्रिल्स के शो पर जंगल के एडवेंचर पर उनको ज्वॉइन कर रही है। इससे पहले हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जंगल के सफर पर बेयर ग्रिल्स के साथ निकली हैं।
जिनमें सबसे ऊपर नाम अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का आता है। आइए जानते है कौन-कौनसी सेलिब्रेटी है जो बेयर ग्रिल्स के साथ ये एडवेंचर्स सफर का हिस्सा बन चुके हैं।

बराक ओबामा
2016 में इस फेमस शो में अमरीकी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड के एक स्पेशल एपिसोड "Running Wild with Bear Grylls" में नजर आ चुके हैं। इस एपिसोड में वो जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में चर्चा करते हुए ओबामा और ग्रिल्स दोनों ही अलास्का के एक दूरदराज इलाके स्वाथ ( swath ) पर ट्रेकिंग करते हुए नजर आए थे।

पॉप सिंगर निक जोन
मैन वर्सेज वाइल्ड' के तीसरे सीजन में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस बेयर ग्रिल्स के पहले मेहमान रह चुके हैं। निक जोनस , बेयर ग्रिल्स के साथ यूएस के घने जंगल सिएरा नेवादा की सैर पर जा चुके हैं।

जूलिया रॉबर्ट्स
निक जोनस के अलावा अमेरिकी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर जूलिया रॉबर्ट्स साल 2017 में 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के एपिसोड में नजर आ चुकी हैं। इस दौरान जूलिया केन्या के जंगलों में बेयर ग्रिल्स के साथ गई थीं।

केट विंसलेट
हॉलीवुड मूवी 'टाइटेनिक' फेम केट विंसलेट भी साल 2015 में 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के एपिसोड में नजर आ चुकी हैं। इस दौरान माउंटेन ऑफ स्नोडोनिया में बेयर ग्रिल्स के साथ जा चुकी हैं।

स्कॉट ईस्टवुड
अमेरिकी एक्टर और मॉडल स्कॉट ईस्टवुड इस शो के चौथे सीजन में नजर आ चुके हैं। फिल्म 'फ्लैग्स ऑफ ऑर फादर' में नजर आ चुके स्कॉट, बेयर ग्रिल्स के साथ बाल्कन पेनिनसुला के जंगलों में घूम चुके हैं।

12 अगस्त को ऑन एयर होगा एपिसोड
हालांकि अब भारत के प्रधानमंत्री इस शो पर जाने वाले है।' मैन वर्सेज वाइल्ड' का पीएम नरेंद्र मोदी और बेयर ग्रिल्स वाला एपिसोड पांच भाषाओं (इंग्लिश, बंगाली, हिंदी, तमिल और तेलुगू) में आएगा और इसे 180 देशों में देखा जाएगा। इसे डिस्कवरी नेटवर्क के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
